Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बांग्लादेश प्रदर्शन : भारतीय नागरिकाें की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करा रहा उच्चायोग
    देश

    बांग्लादेश प्रदर्शन : भारतीय नागरिकाें की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करा रहा उच्चायोग

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ढाका में भारतीय उच्चायोग और चटगांव, राजशाही, सिलहट और खुलना में सहायक उच्चायोग बांग्लादेश में हालिया घटनाक्रम के बाद भारतीय नागरिकों की घर वापसी में सहायता कर रहे हैं। अब तक 778 भारतीय छात्र विभिन्न बंदरगाहों के माध्यम से भारत लौट आए हैं। इसके अलावा लगभग 200 छात्र ढाका और चटगांव हवाई अड्डों के माध्यम से नियमित उड़ान सेवाओं द्वारा घर लौट आए हैं।

    उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को 30 प्रतिशत आरक्षण को बहाल करने के हाई कोर्ट के फैसले के बाद प्रदर्शनों की शुरुआत हुई थी। आरक्षण को 2018 में शेख हसीना सरकार ने समाप्त कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी और मुख्य न्यायाधीश ने आश्वासन दिया। इसके बाद भी प्रदर्शन जारी हैं।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल बताया था कि पड़ोसी देश में साढ़े आठ हजार विद्यार्थियों सहित 15 हजार भारतीय नागरिक हैं। ये लोग भारत के राजनयिक मिशनों के संपर्क में हैं।

    विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारतीय नागरिकों और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उच्चायोग और सहायक उच्चायोग बांग्लादेश के अधिकारियों के साथ नियमित संपर्क में हैं। चयनित बंदरगाहों के माध्यम से स्वदेश वापसी के दौरान सड़क मार्ग से उनकी यात्रा के लिए, जहां आवश्यक हो, सुरक्षा एस्कॉर्ट की भी व्यवस्था की गई है।

    ढाका में उच्चायोग ढाका और चटगांव से भारत के लिए निर्बाध उड़ान सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए बांग्लादेश के नागरिक उड्डयन अधिकारियों और वाणिज्यिक एयरलाइनों के साथ भी समन्वय कर रहा है, जिसका उपयोग हमारे नागरिक घर लौटने के लिए कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिकों के लिए सुगम मार्ग सुनिश्चित करने के लिए नागरिक उड्डयन, आव्रजन, भूमि बंदरगाहों और बीएसएफ अधिकारियों के साथ भी समन्वय कर रहा है।

    मंत्रालय ने कहा कि ढाका में भारतीय उच्चायोग और बांग्लादेश में भारत के सहायक उच्चायोग आपातकालीन संपर्क नंबरों के माध्यम से भारतीय नागरिकों द्वारा आवश्यक किसी भी सहायता के लिए उपलब्ध हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleममता बनर्जी के आमंत्रण पर 21 जुलाई की सभा में शामिल होंगे अखिलेश यादव
    Next Article बांग्लादेश में छात्र आंदोलन, फूलबाड़ी सीमा चेक पोस्ट के रास्ते भारत लौट रहे छात्र-छात्राएं
    shivam kumar

      Related Posts

      सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट

      May 11, 2025

      संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर

      May 10, 2025

      संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की

      May 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी
      • सैन्य कार्रवाई रोके जााने के बाद भी सियालदह स्टेशन पर हाई अलर्ट
      • नापाक हरकतों से बाज नहीं आएगा पाकिस्तान, सीजफायर के कुछ घंटो बाद ही कर रहा ड्रोन अटैक, भारत दे रहा करारा जवाब
      • संघर्ष विराम हुआ लेकिन आतंकवाद के खिलाफ कठोर रवैया जारी रहेगाः जयशंकर
      • संघर्ष विराम: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद के विशेष सत्र की मांग की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version