Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केरन सेक्टर में मारे गए दोनों आतंकवादी विदेशी
    देश

    केरन सेक्टर में मारे गए दोनों आतंकवादी विदेशी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 19, 2024Updated:July 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    श्रीनगर। सेना ने शुक्रवार को कहा कि कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर हुई मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादी विदेशी हैं। रक्षा प्रवक्ता ने बयान में कहा कि 17 जुलाई को जम्मू-कश्मीर पुलिस से एक विश्वसनीय इनपुट प्राप्त हुआ था। इस पर खुफिया एजेंसियों द्वारा आगे पुष्टि की गई कि विदेशी आतंकवादियों के एक समूह के केरन सेक्टर के माध्यम से घुसपैठ करने की संभावना है।

    प्रवक्ता के अनुसार, 18 जुलाई को दोपहर लगभग 12ः30 बजे सतर्क सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के अपने हिस्से में घने पेड़ों के बीच दो आतंकवादियों की आवाजाही देखी। घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों को चुनौती दी गई तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी और जिसके बाद भीषण मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान दो कट्टर विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया गया, साथ ही हथियार, युद्ध के सामान और एक पाकिस्तानी पहचान पत्र बरामद किया गया।

    प्रवक्ता ने कहा कि यह सफल खुफिया-आधारित ऑपरेशन भारतीय सेना, बीएसएफ और जेकेपी के बीच घनिष्ठ तालमेल का एक और उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में नियंत्रण रेखा पर यह तीसरा सफल घुसपैठ विरोधी अभियान था और यह नियंत्रण रेखा की पवित्रता बनाए रखने और कश्मीर घाटी में शांति बनाए रखने के लिए मजबूत घुसपैठ विरोधी रुख के लिए भारतीय सेना की अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीपीआइएम नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड के आरोपी विनोद कुमार को नहीं मिली जमानत
    Next Article हथियार के साथ जेजेएमपी के दो नक्सली गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version