Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अपराधी अमन साहू ने गिरिडीह जेल अधीक्षक पर रची थी गोलीबारी की साजिश, एटीएस ने चार अपराधी धर दबोचे
    Top Story

    अपराधी अमन साहू ने गिरिडीह जेल अधीक्षक पर रची थी गोलीबारी की साजिश, एटीएस ने चार अपराधी धर दबोचे

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 13, 2024Updated:July 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। एटीएस की टीम ने रांची, गुमला और रामगढ़ में छापेमारी कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें गुमला से शिव, रांची से रवि और रामगढ़ के पतरातू से अनु नाम के अलावा एक अन्य अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें गिरिडीह केंद्रीय कारा की अधीक्षक हिमानी प्रिया मामले में गिरफ्तार किया गया है। जान लें कि गिरिडीह जेल में बंद अपराधी अमन साहू ने विशेष सुविधा नहीं मिलने के कारण जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया पर गोलीबारी की साजिश रची थी। इसको लेकर सारी तैयारी भी पूरी कर ली गयी थी। अमन साहू के गुर्गे हिमानी प्रिया की सारी गतिवधियों कर नजर रख रहे थे। हालांकि इससे पहले एटीएस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

    जेल अधीक्षक हिमानी प्रिया को मिली थी जान से मारने की धमकी
    जेल में बंद अपराधी अमन साहू विशेष सुविधा मिलने को लेकर अमन साहू और उसके गैंग के अपराधी मयंक सिंह ने एक जुलाई को गिरिडीह केंद्रीय कारा की अधीक्षक हिमानी प्रिया को जान से मारने की धमकी दी थी। बता दें कि इंटरनेशनल कॉल कर व व्हाट्सऐप मैसेज कर मयंक कई बार हिमानी प्रिया को धमका चुका है। जेल के अंदर भ्रमण के दौरान अमन साहू ने भी हिमानी प्रिया को धमकी दी थी। बताते चलें कि 21 जून की शाम अमन को पलामू जेल से गिरिडीह केंद्रीय कारा शिफ्ट किया गया था। अपराधी मयंक सिंह जेल अधीक्षक को फोन और मैसेज कर कहा था कि आपके बारे में बहुत सुना है, इसलिए आपसे जितना कहा जा रहा है उतना कीजिए। नहीं तो जिस तरह पुराने जेलर पर हमला हुआ था, उसी तरह आप पर भी हमला होगा और इस बार गोली निशाने से नहीं चूकेगी। इतना ही नहीं, मयंक सिंह अधीक्षक के परिवार को भी क्षति पहुंचाने की धमकी दे रहा है।

    पूर्व जेलर प्रमोद कुमार पर करवाया था जानलेवा हमला
    अमन साहू ने साल 2022 में भी गिरिडीह केंद्रीय कारा में बंद था। इसी बीच जेल में रह कर ही वह कई तरह के अपराध कर रहा था। इसी बीच अप्रैल 2022 में गिरिडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट होने के बाद ही उसने तत्कालीन जेलर प्रमोद कुमार को जान से मारने की साजिश रची थी। 20 जुलाई 2022 को तत्कालीन जेलर अनिमेष कुमार चौधरी के वाहन पर सवार तत्कालीन जेलर प्रमोद कुमार पर अमन साहू के गुर्गे ने हरसिंहरायडीह में उनकी गाड़ी पर फायरिंग करवाई थी, हालांकि वे इस हमले में बाल-बाल बच गये थे।

    अमन साहू को ढाई साल में आठ जेलों में किया गया शिफ्ट, फिर भी अपराध पर लगाम नहीं
    जेल में बंद अपराधी अमन साहू को पिछले ढाई साल में आठ बार एक जेल से दूसरे जेल में शिफ्ट किया गया। इसके बाद भी उसका आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अमन साहू जेल से ही अलग-अलग जिलों के कारोबारियों को लगातार धमकी देने और रंगदारी वसूलने का काम करता रहा है। दो महीने पहले अमन साहू ने हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस को बंदी पत्र लिखकर दावा किया था कि उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है। उसने आरोप लगाया कि साजिश में पुलिस अफसर, कोयला माफिया व राजनेता शामिल हैं। साजिश के तहत उसे एक से दूसरे जेल में शिफ्ट किया जा रहा है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में चारों विधानसभा सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की बढ़त
    Next Article पंजाब उपचुनाव: जालंधर पश्चिमी विधान सभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की
    shivam kumar

      Related Posts

      जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

      July 1, 2025

      सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से

      July 1, 2025

      झारखंड के 19 जिलों में सामान्य से अधिक और पांच जिलों में कम हुई बारिश

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version