झारखंड़ के पारा शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। झारखंड़ पुलिस के द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे पारा शिक्षकों पर की गई लाठी चार्ज पर भाजपा ने जताया विरोध।
झारखंड़ भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने लाठी चार्ज का विरोध करते हुए कहा कि झारखंड़ की इंडी गठबंधन की बहरी गूंगी सरकार पारा शिक्षकों की मांगों को विचार करने या फिर उनसे शांतिपूर्ण वार्ता करने के बजाय सरकार अपनी क्रूरता को प्रदर्शित कर रही है।
झारखंड़ की इंडी गठबंधन की सरकार हिटलरशाही पर उतर आई है। हर शांतिपूर्ण आंदोलन को लाठी और गोली के सहारे दबाना चाहती है। कल ही सहायक पुलिसकर्मियों की पीठ पर लाठी बरसाने के बाद भी हेमंत सरकार की मन नही भरा और हिम्मत कम नहीं हुई तो आज पारा शिक्षकों के ऊपर आंसू गैस के गोले बरसा रही है। इंडी गठबंधन सरकार में झारखंड के लोगों को सड़कों पर उतरकर अपने अधिकारों के लिए भीख मांगना पड़ रहा है। राज्य की क्रूर, अहंकारी, अत्याचारी शासक निहत्थे असहाय झारखंडवासियों पर लाठी और गोले दाग कर निरंकुशता की सीमा को पार कर रही है।
श्री प्रकाश ने झारखंड़ मुक्ति मोर्चा के द्वारा अपने निश्चय पत्र में की गई घोषणा की याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव से पहले झामुमो वोट लेने की लिए समान काम के लिए समान वेतन की घोषणा की थी तथा सहायक पुलिस कर्मियों एवं होमगार्ड के जवानों के लिए पुलिस भर्ती में 50 प्रतिशत पद आरक्षित रखने की बात की थी। लेकिन सत्ता हासिल होने के बाद ही झामुमो एवं कांग्रेस की सरकार अपने वादों से पलट गई। राज्य की जनता यह सब देख रही है और आने वाले विधानसभा के चुनाव में हेमन्त सरकार से इस क्रूरता का बदला लेगी।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

