Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उपायुक्त ने एमआरएमसीएच का किया निरीक्षण, एमडी पीडियाट्रिक्स की होगी बहाली
    Top Story

    उपायुक्त ने एमआरएमसीएच का किया निरीक्षण, एमडी पीडियाट्रिक्स की होगी बहाली

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 5, 2024Updated:July 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। उपायुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच) का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने नये अस्पताल भवन के साथ साथ सभी वार्डो का जायजा लिया। सफाई एवं समय पर डाक्टरों की उपस्थिति देखी। हालांकि, उपायुक्त ने कई असुविधाओं को भी देखा और सुधार करने के लिए निर्देशित किया।

    उपायुक्त ने करीब 45 मिनट तक पूरे अस्पताल परिसर का जायजा लिया। उनके साथ जिले के सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार, डा. आरके रंजन, डीपीएम दीपक कुमार सहित अन्य डाक्टर एवं कर्मी मौजूद थे।

    निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने कहा कि ऑपरेशन थियेटर एक है, उसको तीन में कनवर्ट किया जा सकता है। आइसीयू और पीएसीयू की सुविधा बढ़ायी जा सकती है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। एमआरएमसीएच में एमडी पीडियाट्रिक्स की आवश्यकता महसूस की गयी है। डीएमएफटी से एक डाक्टर को ट्रेनिंग कराकर परमानेंट उसे एमडी पीडियाट्रिक्स के रूप में बहाल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में अनावश्यक रूप से दिनभर जमा रहने वाले लोगों एवं अस्पताल में भर्ती मरीज को बहला-फुसलाकर निजी अस्पतालों में ले जाने पर जल्द एक्शन लिया जायेगा। कोई भी एक्स्ट्रा आदमी अस्पताल में अनावश्यक रूप से मौजूद नहीं रहेगा।

    मौके पर मौजूद सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि उपायुक्त ने असुविधाओं को देखकर उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। सफाई और डाक्टरों की उपस्थिति पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। शिशुओं, बच्चों और किशोरावस्था की चिकित्सा देखभाल से संबंधित कार्य के लिए एमआरएमसीएच में एमडी पीडियाट्रिक्स की बहाली होगी। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित हर चीज से निपटना आसान हो जायेगा। यदि दो साल तक एमडी पीडियाट्रिक्स रह जाते हैं तो यहां इसकी पढाई भी शुरू हो जायेगी और पीजी की क्लास भी शुरू हो जायेगी।

    उन्होंने कहा कि 15 से 20 दिनों में और परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने आम लोगों से साफ-सफाई को लेकर सहयोग की अपील की। साथ ही कहा कि अस्पताल परिसर में जहां तहां गंदगी न फैलाएं। निर्धारित जगह पर ही कचड़ा फेंके। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने असुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए एक जनरेटर और 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की बात कही है।

    सीएस ने कहा कि यदि एमआरएमसीएच में असुविधा पैदा करने वाले चाहे कर्मचारी हों या अन्य लोग सभी पर एक समान कार्रवाई होगी। जो भी व्यक्ति गलत हरकत में पाया जाता है, उसे चिह्नित कर उनकी जानकारी दें। पहचान गोपनीय रखकर कार्रवाई की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाथरस हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचे राहुल गांधी
    Next Article रामगढ़ पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी नेताओं के साथ शुरू हुई बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      जैक ने जारी किया मैट्रिक का रिजल्ट, 91.7 प्रतिशत बच्चे सफल

      May 27, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया गया अभियान

      May 27, 2025

      पलामू में नक्सली तुलसी भुइयां ढेर, एसएलआर बरामद

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      • पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या
      • प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीयमंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version