Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रथ यात्रा आज, आज श्रद्धालु खींचेंगे धर्मरथ, मौसीघर जायेंगे भगवान जगन्नाथ
    Top Story

    रथ यात्रा आज, आज श्रद्धालु खींचेंगे धर्मरथ, मौसीघर जायेंगे भगवान जगन्नाथ

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -एकांतवास के बाद भक्तों ने किया दर्शन
    रांची। जगन्नाथपुर में रथ यात्रा 7 जुलाई को निकाली जायेगी। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। शनिवार को भगवान की प्रतिमा का अलौकिक शृंगार किया गया। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नेत्रदान हुआ। इसके बाद भक्त भगवान का दर्शन कर सके। भगवान के दर्शन के लिए दोपहर दो बजे से भक्तों की भीड़ जुटने लगी। शाम चार बजे नेत्रदान अनुष्ठान शुरू हुआ। फिर 108 दीपों से मंगल आरती, जगन्नाथ अष्टकम, गीता का द्वादश अध्याय पाठ और भगवान की स्तुति की गयी। भगवान जगन्नाथ को मालपुआ सहित अन्य मिष्ठान्नों का भोग लगाया गया।

    आज उमड़ेगा भक्तों का रेला
    रांची। महिला और पुरुष भक्तों के लिए अलग-अलग कतार बनायी गयी है। दोपहर दो बजे सभी विग्रहों को बारी-बारी से रथारूढ़ किया जायेगा। रथ के ऊपर सभी विग्रहों का शृंगार होगा। विष्णु सहस्त्रनाम अर्चना होगी। रविवार शाम पांच बजे रथयात्रा शुरू होगी। भक्त रस्सी के सहारे रथ को खींच कर मौसीबाड़ी लायेंगे, जहां महिलाएं भगवान की पूजा करेंगी। रात आठ बजे भगवान का पट बंद कर दिया जायेगा, जो सोमवार को सुबह पांच बजे खुलेगा। मंगल आरती और भोग लगाया जायेगा। 16 जुलाई को रात में भगवान को गुंडिचा भोग लगाया जायेगा। खीर, खिचड़ी और सब्जी का भोग लगेगा। पूरे साल में सिर्फ एक ही दिन रात्रि में गुंडिचा भोग लगता है। 17 जुलाई को घुरती रथ यात्रा है।

    सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    रांची पुलिस की ओर से रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं। सुरक्षा के मद्देनजर मेला परिसर और उसके आसपास एक हजार जवानों को तैनात किया गया है। 15 दिन का भगवान जगन्नाथ का एकांतवास शनिवार को खत्म हुआ। इसके साथ ही नेत्रदान के बाद भक्तों ने भगवान के दर्शन किये। इधर, मेला भी सज-धज कर तैयार है। रविवार को भगवान मौसीघर जायेंगे। दस दिनों तक चलनेवाले इस मेले में आस्था और मस्ती का समागम दिखेगा। सीसीटीवी के अलावा चार ड्रोन कैमरे के जरिये रथ मेला की निगरानी की जायेगी।

    मेला परिसर में विवाद या फिर अप्रिय घटना को रोकने के लिए तीन दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सादे लिबास में भी तैनात किया जायेगा। एसएसपी ने कहा कि मेले के दौरान अगर कोई व्यक्ति विवाद उत्पन करता है, तो ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जायेगा। मेला को लेकर धुर्वा इलाके की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। मेला परिसर में 40 सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं। कंट्रोल रूम में 50 से ज्यादा जवान मॉनिटरिंग करेंगे।

    स्कूल को बनाया गया अग्निशमन केंद्र
    जगन्नाथपुर रथ मेला के दौरान किसी तरह की अनहोनी से निपटने के लिए रांची पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए जगन्नाथपुर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय को अग्निशमन केंद्र बनाया गया है। केंद्र में अग्निशमन की टीम के साथ चार गाड़ियां भी रहेंगी।

    सात स्थानों पर बैरिकेडिंग
    मेला परिसर और उससे पांच किलोमीटर के दायरे में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जायेगा। इसके लिए पुलिस की ओर से मेला परिसर के इर्द-गिर्द सात स्थानों पर बैरिकेडिंग की गयी है। बैरिकेडिंग वाले स्थान में पुलिसकर्मियों की भी तैनाती रहेगी। चार पहिया वाहनों को भी बैरिकेडिंग से पार नहीं करने दिया जायेगा। मेला की सुरक्षा के लिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए बाजार परिसर के चारों ओर पांच वाच टावर लगाये गये हैं। इससे मेले पर नजर रखी जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविशेष सत्र में आलमगीर आलम के शामिल होने पर फैसला कल
    Next Article दीवार से टकरायी बरियातू थाना की जीप, तीन पुलिसकर्मी घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version