Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पुलिस महानिदेशक 15 को मोहर्रम के मद्देनजर विधि व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
    Top Story

    पुलिस महानिदेशक 15 को मोहर्रम के मद्देनजर विधि व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2024Updated:July 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य पुलिस मुख्यालय में सोमवार को पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह जिले के एसएसपी और एसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में मोहर्रम में विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा की जायेगी। मुहर्रम को लेकर राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

    राज्य के सभी संवेदनशील जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। जहां पूर्व में सांप्रदायिक घटनाएं हुई हैं, उन जिलों में पुलिस मुख्यालय ने विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों में इको की 16 कंपनियां, रैप की कंपनी, 2388 लाठीबल और पांच हजार होमगार्ड तैनात की गयी है। डीजीपी के आदेश के बाद आईजी अभियान ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। जुलूस के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को बॉडी प्रोट्रेक्टर समेत अन्य दंगा नियंत्रण उपकरण साथ में लेकर चलने के निर्देश दिये हैं।

    सभी जिलों के एसएसपी व एसपी को सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी का निर्देश दिया गया है, ताकि आसामाजिक तत्व सोशल मीडिया में अफवाह ना फैला सकें। किसी तरह की अफवाह फैले तो तत्काल उसका सत्यापन का भी निर्देश है। सभी थानों में स्थानीय शांति समिति की बैठक हो चुकी है। शांति समिति के सदस्यों से कहा गया है कि कोई भी फर्जी या भ्रामक खबर की सूचना मिलने पर उसकी तत्काल सूचना जिला प्रशासन या अपने नजदीकी पुलिस थाना में दें, ताकि इस पर संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थानों में होने वाली शांति समिति की बैठकों में पिछले वर्षों के चिन्हित स्थानों के बारे में सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैंगेस्टर अमन साहू का गुर्गा मयंक बना गिरोह का सरगना, दी चेतावनी
    Next Article वायु सेना के एयर शो में सुखोई और राफेल की जोड़ी ने दिखाए आसमानी करतब
    shivam kumar

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version