रांची। जिला स्तरीय संपूर्णता अभियान की शुरूआत गुरुवार को की गयी। नीति आयोग के संयुक्त सलाहकार डॉक्टर उपदेश कुमार शर्मा और रांची के उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर संपूर्णता अभियान का शुभारंभ किया। बता दें कि भारत सरकार ने 2018 में आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत देश के 112 जिलों को शामिल किया था। इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम का उद्घाटन जनवरी 2023 में किया गया, जिसमें देश के 500 प्रखंडों को शामिल किया गया। इसमें रांची जिला से मांडर प्रखंड का चयन किया गया है। दोनों कार्यक्रम आम नागरिकों की बेहतर जीवन शैली और अत्यंत पिछड़े क्षेत्रों में सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने पर केंद्रित है।
Previous Articleकांग्रेस नेता आलोक दुबे ने झारखंड प्रभारी से की मुलाकात
Next Article केनरा बैंक ने लगाया सिक्का-नोट मेला
Related Posts
Add A Comment