Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»कोरोना महामारी में देवदूत बनकर चिकित्सकों ने बचाई लोगों की जान
    राज्य

    कोरोना महामारी में देवदूत बनकर चिकित्सकों ने बचाई लोगों की जान

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 1, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर विशेष

    लखनऊ। समाज में चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप यूं ही नहीं कहा जाता है। चिकित्सक मानवता को काल के ग्रास होने से बचाते हैं यह समय-समय पर दिखाई देता है। कोरोना जैसी भयानक महामारी जब भारत में फैली तब हमारे चिकित्सकों ने अपना घर बार छोड़कर अहर्निश लोगों का जीवन बचाने में लग गये। ऐसे कठिन दौर में जब कोरोना पीड़ित व्यक्ति के घरवाले भी मरीज के पास जाने से कतराने लगे ऐसे समय में चिकित्सक ही सामने आये।

    महामारी के उस भयानक दौर में चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए लाखों जिंदगियों को बचाने में सफल हुए। उस दौरान मरीजों की जान बचाते-बचाते अनके चिकित्सक संक्रमित भी हुए। देश में कई चिकित्सकों की मौत भी कोरोना वायरस से हुई लेकिन फिर भी चिकित्सक कोरोना महामारी से देश को उबारने में जुटे रहे।

    कोरोना महामारी के दौरान राजधानी लखनऊ के कुछ वरिष्ठ चिकित्सक जो देवदूत बनकर मरीजों की सेवा की। ऐसे कुछ चिकित्सकों के बारे में उल्लेख करना आवश्यक है।

    टीम वर्क से कोविड को किया नियंत्रित
    कोरोना महामारी के दौर में जब लगातार मौतें होने लगीं ऐसे समय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पल्मोनरी एण्ड क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. वेद प्रकाश को अपना ओएसडी बनाकर मेरठ मेडिकल कालेज भेजा। मुख्यमंत्री के यहां से अचानक मेरठ जाने का निर्देश मिलते ही डा. वेद प्रकाश मेरठ मेडिकल कालेज पहुंचे। चिकित्सकों के साथ बैठक कर उत्साह भरा और टीम वर्क के साथ काम करने को कहा। मेडिकल कालेज के सभी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों व अन्य स्टाफ को कोविड के नियंत्रण में लगाया।

    दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का स्लोगन देते हुए बेहतर उपचार की व्यवस्था की। परिणाम स्वरूप कोरोना कंट्रोल हुआ। बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज ठीक होकर घर गये। मेरठ का रिकवरी रेट भी अन्य जनपदों की अपेक्षा काफी अच्छा रहा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी ने डा.वेद प्रकाश की सराहना भी की।

    डा. एस.एन. शंखवार ने कोविड में केजीएमयू को ही बना लिया घर
    कोरोना महामारी के दौर में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के चिकित्सकों ने हजारों लोगों का जीवन बचाया। कोरोना महामारी के दौर में डा.एस.एन.शंखवार केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक थे। उनकी देखरेख में केजीएमयू में 10 हजार लोगों के एक साथ उपचार की व्यवस्था की गयी। साथ ही कोविड मरीजों के लिए 2500 बेड आरक्षित किये गये। उस दौरान जो भी कोविड के मरीज आये उनको भर्ती करने के बाद उनका इलाज शुरू हुआ और ठीक होकर घर गये। ऐसे समय में डा. शंखवार 24 घंटे केजीएमयू के परिसर में ही रहते थे और रात-रात जगकर निरीक्षण करते रहते थे।

    अथक मेहनत व परिश्रम से बचाई लोगों की जान
    कोरोना महामारी के दौर में राजधानी लखनऊ के मुख्य चिकित्साधिकारी के पद पर डा. नरेन्द्र अग्रवाल थे। वर्तमान में वह डीजी प्रशिक्षण के पद पर तैनात हैं। उनके पास डीजी परिवार कल्याण का अतिरिक्त प्रभार भी है। राजधानी लखनऊ का सीएमओ होने के नाते वीवीआईपी का अतिरिक्त प्रेशर भी रहता है और लखनऊ के बाहर के मरीज भी बड़ी संख्या में लखनऊ इलाज के लिए आते हैं। कोविड के दौरान स्थिति को नियंत्रण कर पाना आसान नहीं था। फिर भी ऐसे कठिन दौर में डा.नरेन्द्र अग्रवाल ने अथक मेहनत व परिश्रम के बल पर कोविड को नियंत्रण करने में महती भूमिका का निर्वहन किया।

    कोविड के दौरान बच्चे भी बड़ी संख्या में संक्रमित हो रहे थे। ऐसे समय में भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डा. मनीष शुक्ला ने टेलीमेडिसिन सेवाओं के माध्यम से अभिभावकों को सलाह दी। इसके अलावा फेसबुक लाइव के माध्यम से लगातार लोगों को जागरूक करते रहे।

    क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
    भारत में प्रतिवर्ष चिकित्सकों के सेवा व समर्पण के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। देश के प्रसिद्ध चिकित्सक व पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे डा. बिधान चन्द्र राय की जयंती और पुण्यतिथि 01 जुलाई को ही है। उन्हें श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए भारत में चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। डा. बिधान चन्द्र राय अच्छे चिकित्सक के साथ-साथ स्वाधीनता संग्राम सेनानी भी थे। आजादी के आन्दोलन में उन्होंने महात्मा गांधी के साथ भाग लिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया हवन पूजन
    Next Article दुष्कर्म के बाद हत्या करने के दोषी को आजीवन कारावास की सजा
    shivam kumar

      Related Posts

      राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

      May 31, 2025

      भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

      May 31, 2025

      बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version