रांची। कांके ब्लॉक चौक शिव मंदिर रोड स्थित जयप्रकाश जनता दल के प्रदेश कार्यालय में सुबोध कुमार की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में झारखंड प्रदेश समिति का विस्तार किया गया।
राष्ट्रीय महामंत्री अशोक दास ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश में चुनाव लड़ने का फैसला लिया गया है एवं समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए हमारा संगठन प्रमुखता से कार्य करेगी। साथ ही लोहिया, जयप्रकाश नारायण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर जेपी जनता दल कार्य करेगी।
प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि सड़क से लेकर सदन तक गरीबों की आवाज जेपी जनता दल बनेगी। प्रदेश महामंत्री ने समिति विस्तार के नामों की घोषणा की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुबोध कुमार, उपाध्यक्ष डॉ सीताराम सिंह, महामंत्री दिलीप वर्मा, सचिव विनोद कुमार, श्याम नंदन पासवान, सिकंदर कुमार, आदित्य कुमार यादव शामिल हैं।