Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»आकस्मिक खाद्यान्न कोष के क्रियान्वयन के लिए मुखिया संग चर्चा करेगा खाद्य आयोग
    Top Story

    आकस्मिक खाद्यान्न कोष के क्रियान्वयन के लिए मुखिया संग चर्चा करेगा खाद्य आयोग

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 1, 2024Updated:July 1, 2024No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड राज्य खाद्य आयोग ने झारखंड राज्य आकस्मिक खाद्यान्न कोष के क्रियान्वयन में अपना बड़ा रोल निभाने की पहल की है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में आयोग के अध्यक्ष हिमांशु चौधरी ने बताया कि खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जून 2018 में आकस्मिक खाद्यान्न कोष का गठन किया गया था। जिन गरीबों के पास राशन कार्ड नहीं है और राशन नहीं मिल पा रहा, उन्हें आकस्मिक खाद्यान्न कोष से 10 किलो अनाज नि:शुल्क दिया जाना है।

    चावल की खरीद के लिए पंचायत एवं वार्ड में इसके लिए उपलब्ध राशि व्यय हो जाये, तो जिले के डीसी द्वारा इसके लिए पैसे दिये जायेंगे। पंचायतों, वार्डों में इस पैसे की उपलब्धता, व्यय की स्थिति की समीक्षा के लिए खाद्य आयोग जिलों में भ्रमण करेगा। बीडीओ से राशि की उपलब्धता की जानकारी ली जायेगी। विशेषकर मुखिया के साथ बैठक कर राशि के समुचित उपयोग के संबंध में चर्चा होगी। इसकी शुरूआत जामताड़ा जिले से होगी। इसके बाद धनबाद, बोकारो और रामगढ में यह कार्यक्रम होगा। इसके अलावा देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गिरिडीह जिलों के लिए भी डेट फाइनल किया गया है। कोशिश है कि 15 अगस्त तक सभी जिलों में समीक्षात्मक बैठक कर ली जाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम कल 1500 करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-उद्घाटन
    Next Article एपी एक्सप्रेस के कोच में शराब के नशे में सैनिक का हंगामा
    shivam kumar

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      जगन्नाथपुर घूरती रथयात्रा में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालू, बारिश में भी दिखी रथ खींचने की ललक

      July 6, 2025

      बिरसा नगर से कार और जेवर चोरी कर भागे चोर

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version