Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सरकारी कोटे से मुफ्त गेहूं बंटने से गल्ला बाजार को लगा तगड़ा झटका
    राज्य

    सरकारी कोटे से मुफ्त गेहूं बंटने से गल्ला बाजार को लगा तगड़ा झटका

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हमीरपुर। बुंदेलखंड क्षेत्र में सरकारी कोटे से मुफ्त गेहूं बंटने से अब यहां गल्ला बाजार को बड़ा झटका लग रहा है। बाजार में गेहूं के कारोबारी खरीद-फरोख्त न होने के कारण सन्नाटे में बैठे रहते हैं। वहीं सरकारी कोटों में मुफ्त गेहूं और चावल लेने के लिए दिनभर लोगों का मेला लगा रहता है। गल्ला बाजार से भी चहलपहल गायब है।

    हमीरपुर समेत समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र में गैर भाजपा की सरकारों में गल्ला बाजार में बड़ी रौनक रहती थी। इस कारोबार में सैकड़ों लोगों को भी काम मिलता था। खुले बाजार में ही गेहूं की खरीद करने वालों का तांता भी लगता था लेकिन इधर भाजपा सरकार में गल्ला बाजार वीरान होने के मुहाने आ गया है। हमीरपुर शहर और कस्बों की प्रमुख बाजारों में गेहूं के कारोबारियों की बड़ी संख्या थी। बाजार के दिन ही सैकड़ों क्विंटल गेहूं की खरीद होती थी लेकिन अब बाजार से खरीदार ही गायब हैं। नई फसल बाजार में आने के बाद गेहूं की खरीद के लिए दस साल पहले किसानों और आम लोगों की भीड़ गल्ला मंडी में उमड़ती थी। सालभर के लिए हर कोई चार से पांच क्विंटल गेहूं खरीद कर घर में रखता था लेकिन अब कोई भी गेहूं का भंडारण घरों में नहीं कर रहा है। पचास फीसदी लोग हर महीने सरकारी कोटों से मिलने वाले मुफ्त गेहूं और चावल लेकर काम चलाते है। जबकि चालीस फीसदी लोग तो गेहूं की जगह चक्की से आटा खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं।

    गल्ला मंडी और बाजार में गेहूं के कारोबारियों के यहां सन्नाटा पसरने से अब इस कारोबार में लगे पल्लेदार और श्रमिक भी बेरोजगार हो गए हैं। पिछले एक दशक पहले मंडी और बाजार में गेहूं के कारोबारियों के यहां बड़ी संख्या में लोग काम करते थे। गेहूं की तौल के लिए पल्लेदार होते थे वहीं गेहूं की उठान और इसे पहुंचाने के लिए श्रमिक भी काम पर लगे थे। बदलते दौर में आटा की डिमांड आम लोगों में बढ़ जाने से अब गल्ला मंडी व बाजार में सन्नाटा पसर गया है।

    बुंदेलखंड और आसपास के इलाकों में लोगों में गल्ला मंडी और बाजार में गेहूं खरीदने की रुचि नहीं रह गई है। हर महीने सरकारी कोटों से मुफ्त गेहूं मिलने की सौगात मिलने के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों ने बाजार का मुंह देखना छोड़ दिया है। अब ये लोग सरकारी कोटों से मिलने वाले मुफ्त अनाज से काम चलाते हैं। इसीलिए मंडी और बाजार में खरीदारों की कोई चहल-पहल नहीं दिखती। शहर से लेकर कस्बों तक मंडी और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है।

    आटा चक्कियां बंदी के कगार पर
    बुंदेलखंड के शहर और कस्बों में अब आटा चक्कियां बंदी के मुहाने आ गई हैं। कभी आटा चक्की प्रतिष्ठानों में गेहूं पिसाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती थी लेकिन अब ज्यादातर लोग किराने की दुकानों से आटा खरीदते हैं। पिछले कुछ सालों से आटा खरीदने का प्रचलन ऐसा चला कि हर कोई इसे खरीदते नजर आता है। गेहूं लाकर पानी से धोने और साफ कर चक्की में पिसाने में पैसे के साथ ही तमाम तरह की परेशानी होती है जिससे घर की महिलाएं अब बाजार से आटा मंगवाती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअयोध्या नगर निगम के अधिकारियों पर करोड़ों रुपये के भुगतान का आरोप
    Next Article दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के दरोगा की पिस्टल से चली गोली, एसओजी सिपाही की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, 20 जून तक गिरफ्तारी पर रोक

      June 9, 2026

      टीएमसी में टूट की अटकलें तेज, भूपेंद्र यादव के आवास पर पहुंचे सुखेंदु शेखर सहित 14 सांसद

      June 8, 2026

      गिरफ्तारी की आशंका के बीच पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, अग्रिम जमानत के लिए दाखिल की याचिका

      June 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खान सर को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत, 20 जून तक गिरफ्तारी पर रोक
      • भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने अर्पित की श्रद्धांजलि
      • धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता के साथ मनाई गई
      • सरकार का दावा- देश में पेट्रोल-डीजल और घरेलू रसोई गैस का पर्याप्त भंडार
      • TMC नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version