Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»जेम के ई-लर्निंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अब 12 आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध
    बिजनेस

    जेम के ई-लर्निंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अब 12 आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। सरकारी ई-मार्केटप्लेस जेम के ई-लर्निंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अब 12 आधिकारिक भाषाओं में उपलब्ध हैं। ई-मार्केटप्लेस जेम का उद्देश्य हितधारकों के बीच सार्वजनिक खरीद प्रक्रियाओं की समझ को सुविधाजनक बनाना है।

    वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया कि सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) ने 6 अतिरिक्त आधिकारिक भाषाओं में अपना लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (एलएमएस) लॉन्च किया है, जो अब 12 भाषाओं में उपलब्ध है। मंत्रालय के मुताबिक यह विस्तार इंटरैक्टिव पाठ्यक्रमों और प्रगति-ट्रैकिंग डैशबोर्ड के साथ विविध उपयोगकर्ताओं के लिए पहुंच और उपयोगिता को बढ़ाता है।

    मंत्रालय के मुताबिक इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च नया गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम एक अग्रणी सरकारी-संचालित समाधान है। ये ई-लर्निंग प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 12 आधिकारिक भाषाओं असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध हैं। ये विविध उपयोगकर्ता की जरूरतों को पूरा करते हैं। इसके साथ ही उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफ़ेस समर्पित पुस्तकालयों और प्रगति ट्रैकिंग डैशबोर्ड के साथ बेहतर उपयोगकर्ता का अनुभव प्रदान करता है।

    जेम के मुख्‍य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि राज्य/स्थानीय सरकारी खरीदारों के साथ-साथ पूरे भारत में अंतिम-मील विक्रेताओं के बीच जेम पोर्टल को अपनाने में तेजी आई है। उन्‍होंने कहा कि चार महीने पहले लॉन्च होने के बाद से जेम एलएमएस ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में 4 हजार से अधिक उपयोगकर्ताओं के नामांकन के साथ उपयोगकर्ता पंजीकरण में 32 गुना वृद्धि देखी है। इस अवधि में 600 से ज्‍यादा क्रेता प्रमाणपत्र भी जारी किए गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरकार संग सहायक पुलिसकर्मियों की वार्ता विफल, तोड़ी बैरिकेडिंग, पत्थरबाजी के बाद लाठीचार्ज
    Next Article पेरिस में अपना सर्वश्रेष्ठ देकर कोच, साथियों के भरोसे पर खरा उतरने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं: सुखजीत सिंह
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version