Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सुप्रीम कोर्ट से सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, इडी की याचिका खारिज
    Top Story

    सुप्रीम कोर्ट से सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत, इडी की याचिका खारिज

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHJuly 29, 2024Updated:July 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हाइकोर्ट ने कहा- सभी तथ्यों को जांच-परख कर जमानत दी है
    रांची। सुप्रीम कोर्ट से सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इडी की याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड हाइकोर्ट के द्वारा हेमंत सोरेन को जमानत दिये जाने के आदेश को सही ठहराते हुए कहा कि इसमें हस्तक्षेप करने की गुंजाइश नहीं है। हाइकोर्ट ने सभी तथ्यों को जांच परख कर हेमंत सोरेन को जमानत दी है। हाइकोर्ट ने जमानत दिये जाने के दौरान सभी तथ्यों पर गौर करते हुए अपना निर्णय दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में अपना आॅब्जरवेशन देते हुए कहा कि इस आदेश से निचली अदालत में चल रहा ट्रायल प्रभावित नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई की, जिसमें कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड हाइकोर्ट द्वारा मिली जमानत को चुनौती दी गयी थी। न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने मामले की सुनवाई की।

    दरअसल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ ईडी की एसएलपी में कहा गया है कि हेमंत सोरेन की जमानत के संबंध में झारखंड हाईकोर्ट का आदेश गैर-कानूनी है। यह पीएमएलए एक्ट के प्रावधानों के खिलाफ है। जमानत आदेश में हाईकोर्ट की टिप्पणियों पर भी ईडी ने आपत्ति जाहिर की है। ईडी ने कहा है कि हाईकोर्ट का यह कहना गलत है कि हेमंत सोरेन के खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है।

    ईडी ने कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश में कई प्रक्रियागत चूक और अनदेखी है। बता दे कि 28 जून को झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत प्रदान की थी। कोर्ट ने उन्हें 50-50 हजार के दो निजी मुचलके पर जमानत प्रदान करते हुए रिहा करने का आदेश दिया था। बड़गाई अंचल की 8।86 एकड़ जमीन घोटाले में हेमंत सोरेन को जमानत देते हुए कोर्ट ने कहा था कि हेमंत सोरेन पर जमीन कब्जा का जो आरोप लगा है ईडी ने उस संबंध में दस्तावेज पेश नहीं किए हैं। ईडी का निर्णय सोच पर आधारित है। ईडी द्वारा जो बयान लिए गए वह साबित नहीं कर पा रहे हैं कि हेमंत सोरेन जमीन घोटाला से जुड़े हैं। 31 जनवरी को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलोकसभा अध्यक्ष ने सदन की ओर से मनु भाकर को बधाई दी
    Next Article सुदेश महतो ने हिमंता विस्वा सरमा से की मुलाकात
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025

      गृह, पेयजल और पंचायती राज विभाग को नहीं मिला एक भी पैसा : बाबूलाल

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version