-टीम ने किया केंद्रीय कारा का निरीक्षण
रांची। होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में विचाराधीन कैदी सोमरा उरांव की आत्महत्या पर झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश और झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सुजित नारायण प्रसाद ने संज्ञान लिया है। उन्होंने झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार और रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार को यह आदेश दिया है कि वह तत्काल टीम गठित कर बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा का निरीक्षण करें और मृतक के परिजनों को उचित विधिक सहायता प्रदान करें। इस निर्देश के बाद झालसा के उप सचिव अभिषेक कुमार और जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के सचिव कमलेश बेहरा खुद निरीक्षण करने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा पहुंचे। उन्होंने स्पॉट निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज को देखा। बता दें कि विचाराधीन कैदी सोमरा उरांव बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में शुक्रवार को बाथरूम में गमछे के सहारे फांसी लगा ली थी। वह पत्नी की हत्या के जुर्म जेल में 2017 से बंद था।