Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»आईपीओ के जरिए निवेशक हुए मालामाल, डिवाइन पावर की 287.5 प्रतिशत के प्रीमियर पर लिस्टिंग
    बिजनेस

    आईपीओ के जरिए निवेशक हुए मालामाल, डिवाइन पावर की 287.5 प्रतिशत के प्रीमियर पर लिस्टिंग

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 2, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – शेयर बाजार में 3 और शेयर शानदार प्रीमियम के साथ हुए लिस्ट

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आईपीओ के जरिए निवेश करने वाले निवेशकों को लगातार मुनाफा हो रहा है। आज डिवाइन पावर के शेयरों की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के एसएमई प्लेटफॉर्म पर धमाकेदार लिस्टिंग हुई। इसके साथ ही पेट्रो कार्बन एंड केमिकल्स, द मनी फेयर (अकीको ग्लोबल सर्विसेज) और एलायड ब्लेंडर्स के शेयरों की भी जोरदार लिस्टिंग हुई।

    अल्युमिनियम और तांबे के वाइंडिंग तार और स्ट्रिप तैयार करने वाली कंपनी डिवाइन पावर के शेयर आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 155 रुपये के स्तर पर लिस्ट हुए। आईपीओ के जरिए कंपनी के शेयर 40 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। इस तरह लिस्टिंग के साथ ही आईपीओ के जरिए निवेश करने वाले निवेशकों को 287.5 प्रतिशत का लिस्टिंग गेन मिल गया। शुरुआती कारोबार में खरीदारी के सपोर्ट से ये शेयर 306.88 प्रतिशत की उछाल के साथ 162.75 रुपये के अपर सर्किट तक पहुंच गया।

    डिवाइन पावर का 22.56 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 से 27 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था। इस आईपीओ को ओवरऑल 393.67 गुना ओवर सब्सक्रिप्शन मिला था। सिर्फ खुदरा निवेशकों के हिस्से में ही ये आईपीओ 507.94 गुना का ओवर सब्सक्राइब हुआ था। इस आईपीओ के जरिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 56.90 लाख शेयर जारी किए गए हैं। कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरत को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

    इसी तरह से एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर आज पेट्रो कार्बन एंड केमिकल्स के शेयरों की 75.4 प्रतिशत के प्रीमियर के साथ लिस्टिंग हुई। आईपीओ के जरिए इस कंपनी के शेयर 171 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे लेकिन इसकी लिस्टिंग आज 300 रुपये के भाव पर हुई। इस तरह लिस्टिंग के साथ ही कंपनी के आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशकों को प्रति शेयर 129 रुपये का मुनाफा हो गया। पेट्रो कार्बन एंड केमिकल्स का आईपीओ भी 25 से 27 जून के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था, जिसमें इसका प्राइस बैंड 162 से 171 रुपये रखा गया था। इस आईपीओ को भी निवेशकों की ओर से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था, जिसके कारण ये 92 गुना ओवर सब्सक्राइब हो गया था।

    इन दोनों शेयरों के अलावा आज ही द मनी फेयर प्लेटफॉर्म के जरिए क्रेडिट कार्ड और पर्सनल लोन देने वाली कंपनी अकीको ग्लोबल सर्विसेज के शेयरों की भी एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 27 प्रतिशत के प्रीमियर पर मजबूत लिस्टिंग हुई। आईपीओ के तहत 77 रुपये के भाव पर जारी होने वाले ये शेयर आज एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर 98 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। हालांकि लिस्टिंग के बाद मुनाफा वसूली का दबाव बन जाने की वजह से थोड़ी देर में ही ये शेयर टूट कर 93.10 रुपये के लोअर सर्किट पर आ गए। लोअर सर्किट पर आने के बावजूद इस आईपीओ में निवेश करने वाले निवेशक 16.10 रुपये के मुनाफे में हैं। कंपनी का 23.11 करोड़ रुपये का आईपीओ 25 से 27 जून तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और ओवरऑल 34.96 गुना ओवर सब्सक्राइब हुआ था।

    इसके अलावा एलायड ब्लेंडर्स एंड डिस्टलर्स के शेयर 13.87 प्रतिशत के प्रीमियर के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुए। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 281 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। लेकिन आज इसकी लिस्टिंग 320 रुपये के भाव पर हुई। इस तरह निवेशकों को लिस्टिंग के साथ ही 13.87 प्रतिशत का मुनाफा मिल गया। हालांकि ग्रे मार्केट के अनुमानों की तुलना में इस शेयर की लिस्टिंग कमजोर रही है। ग्रे मार्केट में ये शेयर 20 प्रतिशत के प्रीमियर पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी ने 1,500 करोड़ रुपये का ये आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25 से 27 जून के बीच खोला था। इसके तहत 267 से 281 रुपये के प्राइस बैंड में 1,000 करोड़ रुपये के नए शेयर और 500 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किए गए थे। आईपीओ को 23.55 गुना ओवर सब्सक्रिप्शन मिला था। कंपनी की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक नए शेयरों की बिक्री से मिले पैसे का इस्तेमाल कर्ज का भुगतान करने और दूसरे कॉरपोरेट कार्यों में किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में सोने में सपाट कारोबार, चांदी में मामूली तेजी
    Next Article एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स का शेयर करीब 14 फीसदी उछाल के साथ सूचीबद्ध
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

      April 20, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट

      April 20, 2026

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
      • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
      • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
      • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
      • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version