Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगा जदयू, नीतीश के आवास पर हुई बैठक
    राज्य

    झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगा जदयू, नीतीश के आवास पर हुई बैठक

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल तैयारी में लग गए हैं। ऐसे में बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी जदयू ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को सीएम नीतीश कुमार ने आवास पर झारखंड जदयू के बड़े नेताओं के साथ बैठक की।

    इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी नेता से झारखंड चुनाव की तैयारी को लेकर भी जानकारी हासिल किया। इसके साथ झारखंड आने का भी भरोसा दिया। इस बैठक में इस बात पर मुहर लगी है कि जदयू झारखंड में भी गठबंधन के तौर पर चुनाव लड़ेगा। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर झारखंड जदयू नेताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में खुद सीएम नीतीश कुमार मौजूद रहे। इसके साथ बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी हिस्सा लिया। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री आवास से वापस लौट रहे बिहार सरकार के मंत्री ने कहा कि हम लोग झारखंड में गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।

    श्रवण कुमार ने कहा कि इस बैठक में कई मामलों पर विचार हुआ है। इसमें पार्टी के उम्मीदवार तय किए जाने की तैयारियों को लेकर भी मंथन किया गया है। इसके साथ चुनावी मैदान में इन बातों को लेकर उतरना है इसकी भी जानकारी हासिल की गई है। हमलोग गठबंधन में झारखंड के चुनावी मैदान में मजबूती के साथ नजर आएंगे। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर कहा कि इस बात का फैसला तो गठबंधन में होगा। आने वाले दिनों में आपको खुद मालूम चल जाएगा कि हमारा गठबंधन झारखंड में किनके साथ होगा। इसके बाद सीट और भी तमाम बातों की जानकारी आपको दे दी जाएगी। फिलहाल, इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी जा सकती है। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सूत्रों के अनुसार 22 अगस्त से या 24 अगस्त से हो आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। सितंबर के अंत तक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीन नए कानूनों पर पटना के ज्ञान भवन में दो दिवसीय सेमिनार
    Next Article डीजीपी से भाकपा, राजद और कांग्रेस के नेताओं ने की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version