Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड को अंधकार में धकेला, अब इस कुशासन का होगा अंत : शिवराज
    Top Story

    झामुमो-कांग्रेस ने झारखंड को अंधकार में धकेला, अब इस कुशासन का होगा अंत : शिवराज

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के हथमारा गांव स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने पूरे प्रदेश को अंधकार में धकेल दिया है। एक वादा पूरा नहीं हुआ। बेरोजगारों की सुध लेने वाला कोई नहीं।

    शिवराज ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता नहीं मिला। छह महीने से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ। जिन योजनाओं की घोषणा हुई, इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा। किसान त्रस्त हैं। बिजली कटौती चरम पर है। अब ऐसे कुशासन का अंत निश्चित है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड में सुशासन लाएगी और यहां की जनता ने भी अब यह मन बना लिया है। चुनाव प्रभारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में 14 में नौ सीटें भारतीय जनता पार्टी और उनके गठबंधन की पार्टी ने जीती है जबकि 52 विधानसभा सीटों पर भाजपा और गठबंधन दल को बढ़त मिली है। यहां की जनता अराजकता के बीच जी रही है।

     

    सत्ता के भूखे हेमंत ने चंपाई को हटाया
    शिवराज ने हेमंत सोरेन को सत्ता का भूखा कहा। उन्होंने कहा कि जिस आदिवासी नेता चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद पर आसीन किया उन्हें वह कुछ और महीने बर्दाश्त नहीं कर पाए। इससे हेमंत सोरेन ने यह साबित कर दिया कि परिवार के अलावा कोई और इस सत्ता के बीच नहीं आना चाहिए।

     

    विचारधारा आत्मा है तो कार्यकर्ता प्राण
    शिवराज ने कहा कि भाजपा की विचारधारा इसकी आत्मा है और कार्यकर्ता उसके प्राण हैं। उन्हें सम्मान देना हमारा स्वभाव भी है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा कार्यकर्ताओं के बीच जाता हूं और उनके साथ ही नाश्ता और भोजन करता हूं। मेरा सौभाग्य है कि झारखंड की इस पवित्र धरा पर आने का अवसर मिला। इसी संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं के बीच आया हूं। सहज, सरल और परिश्रमी इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर हम यहां भाजपा की सरकार बनाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा व्यवसायी की हत्या के आरोपी का पोस्टर जारी, 50 हजार का इनाम घोषित
    Next Article मोदी की रूस यात्रा से पहले 35 हजार एके-203 राइफलें रक्षा मंत्रालय को मिलीं
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version