Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का देशव्यापी बंद, आंदोलन हुआ उग्र, ढाका में पुलिस ने किया बल प्रयोग, मौत से गुस्सा, आगजनी
    दुनिया

    बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का देशव्यापी बंद, आंदोलन हुआ उग्र, ढाका में पुलिस ने किया बल प्रयोग, मौत से गुस्सा, आगजनी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 18, 2024Updated:July 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश में छात्रों का आरक्षण के विरोध में शुरू आंदोलन उग्र हो गया है। देशव्यापी बंद का आज दूसरा दिन है। पहले दिन अपराह्न तीन बजे के बाद आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई है। ढाका में हिंसा और आगजनी को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान एक आंदोलनकारी की मौत हो जाने से विद्यार्थियों का गुस्सा भड़क गया। इसके विरोध में छात्रों ने कई जगह आगजनी की। सुरक्षा एजेंसियों को टकराव बढ़ने की आशंका है।

    ढाका ट्रिब्यून और द डेली स्टार समाचार पत्र के अनुसार, आंदोलन ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। पुलिस अधिकारी आंदोलन से निपटने की रणनीति बनाने का दावा तो कर रहे हैं पर उसका विवरण देने से बच रहे हैं। पुलिस ने कहा है कि आंदोलनकारियों के सड़कों पर उतरकर जनता को परेशान करने पर नरमी नहीं बरती जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने कानून का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का आह्वान किया है।.

    ढाका के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक इनामुल हक सागर ने कहा है कि किसी भी मांग के नाम पर अराजक स्थिति पैदा करना, कानून-व्यवस्था को खराब करना, सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालना और संपत्ति को नुकसान पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है। अगर आज सड़कें अवरुद्ध की जाती हैं तो सख्ती से निपटा जाएगा। सभी संवेदनशील इलाकों, विश्वविद्यालयों के आसपास अतिरिक्त पुलिस तैनात किया गया है। ढाका विश्वविद्यालय के आसपास बख्तरबंद कर्मचारियों को पानी की बौछार करने वाली मशीनों को तैनात किया गया है।

    रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी के सभी विश्वविद्यालयों के छात्रावासों को खाली करा लिया गया है। आंदोलनकारियों को राजधानी के स्कूलों और कॉलेजों में घुसने से रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की गुप्तचर शाखा के प्रमुख हारुनोर रशीद ने कल दोपहर ढाका विश्वविद्यालय परिसर में पत्रकारों से कहा कि छात्र आरक्षण आंदोलन को राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने से हालात बिगड़े हैं।

    बताया गया है कि बुधवार शाम सात बजे तक ढाका विश्वविद्यालय के सभी छात्रावास खाली करा लिए गए। आधीरात अचानक छात्रों का एक समूह ढाका विश्वविद्यालय क्षेत्र की तरफ बढ़ने लगा। यह देखकर पुलिस ने चेताया तो जतराबारी-शोनिर अखरा क्षेत्र में आग लगा दी गई। यहां हुई झड़प में दर्जनों लोग घायल हो गए और एक आंदोलनकारी की मौत हो गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअथिया शेट्टी और केएल राहुल ने मुंबई के पाली हिल इलाके में खरीदा आलीशान घर
    Next Article छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, दो जवान बलिदान, चार की हालत गंभीर
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version