Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अगले चुनाव में प्रचण्ड के साथ गठबन्धन नहीं करने को लेकर ओली-देउवा सहमत
    दुनिया

    अगले चुनाव में प्रचण्ड के साथ गठबन्धन नहीं करने को लेकर ओली-देउवा सहमत

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -अलग-अलग चुनाव लड़ने की शर्त पर ही गठबन्धन बनने का दावा

    काठमांडू। नेपाल में दो बड़े राजनीतिक दलों के बीच बने सत्ता गठबन्धन को आगामी चुनाव तक कायम रखने और चुनाव में माओवादी के साथ गठबन्धन नहीं कर अकेले-अकेले चुनाव लड़ने की शर्त पर सहमति हुई है।

    माओवादी के साथ गठबन्धन तोड़ कर नेपाली कांग्रेस के साथ जाने से पहले दोनों दलों में लिखित सहमति हुई है। हालांकि यह सहमति अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन इन दलों के नेताओं ने लिखित सहमति की कुछ बातों को सार्वजनिक कर दिया है। नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री ईश्वर पोखरेल ने कहा है कि इस गठबन्धन को आगामी चुनाव तक ले जाने की सहमति हुई है। लेकिन इसके लिए एक शर्त यह है कि दोनों में से कोई भी दल प्रचण्ड के नेतृत्व में रहे माओवादी पार्टी के साथ गठबन्धन नहीं करेगा।

    एमाले उपाध्यक्ष ने कहा कि माओवादी के कारण इस देश में राजनीतिक स्थिरता नहीं आ पाई है। उन्होंने माओवादी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रचण्ड एक अस्थिर चरित्र के नेता हैं और देश में अस्थिरता कायम रखने के लिए अलग-अलग दलों से गठबंधन कर चुनाव लड़ते हैं। संविधान सभा के बाद हुए पहले चुनाव में माओवादी ने एमाले के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन दो साल के बाद ही अपनी पार्टी की सरकार गिरा कर कांग्रेस की सरकार को समर्थन कर दिया था।

    माओवादी ने कांग्रेस सरकार में रहते हुए ओली के साथ गबन्धन कर चुनाव लड़ा और बीच में कभी कांग्रेस के साथ मिल कर और कभी एमाले के साथ मिलकर सरकार गिराते रहे और बनाते रहे। इस बार भी तीसरी पार्टी बनने के बाद भी माओवादी ने कांग्रेस गठबन्धन में होने के बावजूद पहले तो एमाले के साथ मिल कर सरकार बनाई फिर एक महीने में यह गठबन्धन तोड़ कर कांग्रेस के साथ सरकार चलाई। एक वर्ष बाद फिर बिना किसी कारण यह गठबन्धन भी तोड़ कर एमाले के साथ सरकार चला रहे थे।

    प्रचण्ड इतने पर ही नहीं रुके। अभी ओली के साथ सरकार चलाते हुए चार महीने ही हुए थे कि फिर से कांग्रेस के साथ बातचीत शुरू कर दी। यही कारण है कि इस बार दोनों दलों ने मिल कर माओवादी से किनारा किया और आपस में गठबन्धन कर लिया। नेपाली कांग्रेस ने भी एमाले नेता के इस दावे का समर्थन किया है कि अगले चुनाव में माओवादी के साथ कोई गठबन्धन नहीं किया जाएगा।

    नेपाली कांग्रेस नेता डॉ. मिनेन्द्र रिजाल ने कहा कि सरकार की स्थिरता के लिए ही यह गठबंधन बनाया गया है। छोटे दलों के सत्ता के लिए बार्गेनिंग करने के कारण दोनों बड़े दलों ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रचण्ड सहित छोटे दलों के सत्ता में रहने और बड़े दलों को विपक्ष में रखने से जनमत का अपमान हो रहा था। इसलिए देउवा और ओली एक जगह आए हैं और आगामी चुनाव में बिना प्रचण्ड के साथ गठबन्धन के अकेले चुनाव लड़ने की शर्त पर ही गठबन्धन बना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेतनमान की मांग को लेकर सीएम आवास घेरने निकले पारा शिक्षक
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन ने कल्पना सोरेन के साथ की बाबा बैद्यनाथ की पूजा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया जलाभिषेक
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version