Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पलामू में भाजपा की महिला नेता लवली गुप्ता के घर से 31 लाख की चोरी, डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस
    Top Story

    पलामू में भाजपा की महिला नेता लवली गुप्ता के घर से 31 लाख की चोरी, डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंची पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 9, 2024Updated:July 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता लवली गुप्ता के सुदना स्थित घर में भीषण चोरी हुई है। चोरों ने 31 लाख रुपये की संपत्ति गायब कर दी है। सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस डॉग स्क्वॉड के सहारे छानबीन में जुट गई है। मेदिनीनगर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणि भूषण प्रसाद समेत अन्य पुलिस अधिकारी जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे।

    घटना के वक्त घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। किराए पर रहने वाले बैंक मैनेजर भी घर से बाहर थे। इसका फायदा चोरों ने उठाया और सारी संपत्ति गायब कर दी। ज्यादातर संपत्ति ज्वेलरी की थी। नकदी एक लाख रुपये गायब हुआ है। इस संबंध में मेदिनीनगर शहर थाना में मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। चोर घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर उखाड़ कर ले गए हैं। लवली गुप्ता भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता हैं और पांकी की जिला पार्षद रह चुकी हैं।

    घटना रविवार रात की है। सोमवार देर शाम इसकी जानकारी भाजपा नेता को हुई। घटना के वक्त उनका पूरा परिवार रांची गया हुआ था। रांची में भाजपा नेता की बड़ी गोतनी की बेटी का इंगेजमेंट था। हालांकि, इंगेजमेंट से पहले ही लवली गुप्ता रांची में थी। सोमवार को वह चतरा निकली थी। भाजपा नेता के अनुसार चोर चहारदीवारी लांघकर अंदर घुसे होंगे और फिर मुख्य गेट में लगे ताले को तोड़कर अंदर कमरे में घुस गए होंगे और फिर आराम से एक-एक करके तीन कमरे का ताला तोड़ा होगा।

    भाजपा नेता के मुताबिक, उनके कमरे से सारी ज्वेलरी और कुछ नकदी गायब हुई है। इसकी कीमत 30 लाख रुपये होगी। कुछ नकदी उनके पति अनूप गुप्ता के कमरे से गायब हुई है। उन्होंने कहा कि चोरों ने घर के अंदर जितने भी लॉकर थे सबको तोड़ दिया था। इसके अलावा दो गोदरेज को भी तोड़कर उसे चेक किया गया। संभावना है कि चोरों ने तीन से चार घंटे तक घर में रहकर उत्पात मचाया और सारी संपत्ति लेकर फरार हो गया। उनका कहना है कि दो मंगलसूत्र, आठ अंगूठी, एक सोने का हार, एक चेन, नाक की कील, पायल, कान का झुमका, अंगूठी जेंट्स, जितिया लॉकेट आदि कीमती थे।

    भाजपा नेता ने आशंका जताई है कि कोई उनके बीच का व्यक्ति इसमें जरूर शामिल होगा। चोरों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया, उनकी गतिविधि के साथ-साथ उनकी संपत्ति के बारे में भी जानकारी रखी, इससे आशंका को बल मिलता है। यह तभी हो सकता है जब कोई व्यक्ति उनके बीच का चोरों से मिला हो। उन्होंने कहा कि सोमवार शाम जब उनके यहां रेंट पर रहने वाले बैंक मैनेजर ड्यूटी करके लौटे तो कमरे का ताला टूटा हुआ देखकर चोरी के संबंध में जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही रात में ही घर पहुंच गए थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के बेगूसराय में सड़क हादसा, 5 की मौत , 2 की हालत गंभीर
    Next Article रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कठुआ आतंकी हमले में पांच सैनिकों के बलिदान पर दुख जताया
    shivam kumar

      Related Posts

      लैंड स्कैम : बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मी भानू प्रताप को बेल देने से इडी कोर्ट का इनकार

      June 12, 2025

      फ्लाईओवर पर दो युवकों की अमर्यादित रील वायरल, मंत्री ने लिया संज्ञान

      June 12, 2025

      टाइल्स फैक्टरी के गेट पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

      June 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version