Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव 2025 का रोड मैप पेश
    देश

    दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में विधानसभा चुनाव 2025 का रोड मैप पेश

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -राजनीतिक प्रस्ताव में दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता और भाई भतीजावाद की निंदा

    नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में रविवार को चल रही दिल्ली प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रोड मैप पेश किया गया। इसके साथ एक राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता और भाई-भतीजावाद की निंदा की गई।

    केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कार्यकारिणी सम्बोधन में भाजपा को सातों सीटें जिताने के लिए दिल्ली की समस्त जनता का आभार व्यक्त करते हुए इसे असाधारण जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विजय सिर्फ विकास कार्यों की विजय है, जो लगातार देश हित में देशवासियों की सेवा कर रहे हैं।

    केन्द्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार दिल्ली के अंदर केंद्र सरकार की कोई भी योजना नहीं लागू होने देती। आधारभूत सुविधाओं के साथ ही झुग्गी झोपड़ी से लेकर अन्य विकास कार्य मोदी सरकार ने किया है। आने वाले 2025 की दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को लाने के लिए हमें लगातार अभी से मेहनत करनी पड़ेगी ताकि दिल्ली में डबल इंजन की सरकार आने के बाद लगातार हम विकास कार्य कर पाएं, क्योंकि अभी तक आयुष्मान योजना से लेकर अन्य केंद्र की योजनाएं दिल्ली के लोगों को उपलब्ध नहीं है, क्योंकि यहां की सरकार ने उन्हें लागू नहीं होने दिया।

    उन्होंने कहा कि देश विकास यात्रा के इस कार्यकाल में आगे बढ़े और विकसित भारत के रूप आगे बढ़े। यही मोदी जी का संकल्प है, लेकिन यह दुखद है कि एक बालक बुद्धि नेता को नहीं समझ आ रहा है कि देश की जनता ने तीसरी बार उनको 100 से कम सीटें दीं हैं और 13 राज्यों में उनका खाता तक नहीं खुला। चाहे वह दक्षिणी राज्य हों या उत्तर, देश के कई राज्यों में उनके खाते ना खुलना, बहुत कुछ बयां करता है।

    उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में अगर कोई सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, तो वह भाजपा है। कांग्रेस सिर्फ परजीवी पार्टी बनकर रह गई है और बैसाखी के बगैर वह किसी भी राज्य में चुनाव जीत नहीं सकती है। दिल्ली में तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन इसके बावजूद 54 फीसदी वोट भाजपा को देकर दिल्लीवासियों ने साबित किया कि वह मोदी जी के साथ खड़ी है। तीसरे कार्यकाल में तीन गुना ऊर्जा के साथ हम आगे काम करेंगे और यह देश तीन गुना गति से आगे बढ़ेगा। व्यापार को आगे बढ़ाने में हम काम करेंगे।

    इसके अलावा केंद्र सरकार गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के लिए लगातार आगे भी काम करती रहेगी। देश को पूरी तरह से गरीबी से मुक्ति दिलाना है। युवा शक्ति को और नए अवसर मिलें और अर्थशक्ति आगे बढ़े। आगे चलकर देश के युवक-युवतियों को रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर मिलें। यही मोदी सरकार के सशक्त और विकसित भारत का संकल्प है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाथरस पीड़ितों को मिले अधिक मुआवजा, राहुल ने योगी को लिखा पत्र
    Next Article पीएम आवास योजना ग्रामीण: आवास बनाने के लिए मिलेंगे 2 लाख
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025

      प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे

      June 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version