रांची। ग्रामीण कार्य विभाग में 39 कनीय अभियंताओं का स्थानांतरण पदस्थापन किया गया है। सभी की सेवा पथ निर्माण विभाग से दी गयी थी। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
इन्हें यहां भेजा गया
दिलीप कुमार कुशवाहा को महुआटांड़, विपुल नारायण सिंह को बेड़ो, सुमित कुमार सिंह को विशुनगढ़, आनंद कुमार को सोनुआ, अनुराग कुमार को गढ़वा, अभिनव तिवारी को पांकी, करण कुमार महतो को चैनपुर, सत्यम कुमार को रामगढ़, मोहम्मद राजा को गुमला, सुशील यादव को शिकारीपाड़ा, प्रवेश कुमार विश्वकर्मा को चतरा, आदर्श कृष्ण को मांडर, इरशाद आलम को रांची, अली मुर्तजा खान को राजमहल, विकास कुमार को जगन्नाथपुर, टुनटुन मृत्युंजय कुमार यादव को गुण नियंत्रण योजना प्रमंडल चक्रधरपुर, वरुण पांडे को मनिका सहित अन्य की पोस्टिंग की गयी है।