Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»जमीनी विवाद का मामला सुलझाने पहुंची पुलिस की पीआरबी टीम पर हमले से जवान घायल
    राज्य

    जमीनी विवाद का मामला सुलझाने पहुंची पुलिस की पीआरबी टीम पर हमले से जवान घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दबंगों ने पीआरबी टीम को बनाया बंधक सरकारी पिस्टल भी छीनी

    -मौके पर पहुंची पुलिस ने एक महिला को लिया हिरासत में थोड़ी दूर पर सरकारी पिस्टल किया बरामद, अन्य आरोपी मौके से फरार

    जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अर्गूपुर कलां गांव में शनिवार देर रात दबंगों ने पीआरवी के जवानों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पट्टीदारों के बीच हुए जमीनी विवाद में एक पक्ष की ओर से बुलाए गए पीआरवी 3811 के बाइक सवार पुलिस के जवान पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने टीम पर हमला कर दिया। जवानों पर महिला ने डंडे से हमला किया और परिवार के पुरुषों ने बंधक बनाकर सरकारी पिस्टल छीन ली। घटना की खबर लगते ही महकमे में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पहुंची पुलिस टीम से गांव छावनी में तब्दील हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपित महिला को हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य आरोपिताें की तलाश की जा रही है ।

    थाना क्षेत्र के अर्गूपुर कला गांव की ठाकुर बस्ती में समर बहादुर सिंह और उनके पट्टीदार अजित सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा है। शनिवार को एक पक्ष ने अपने खेत में दवा का छिड़काव कराया था। इसपर दूसरे पक्ष के लोगों ने अपनी फसल खराब होने पर डायल 112 पर फोन किया। मामले को सुलझाने के लिए पीआरवी 3811 बाइक सवार कांस्टेबल विनोद कुमार होमगार्ड के साथ पहुंचे। पुलिस के जवान मामले की जानकारी ले रहे थे। तभी अजित सिंह पक्ष की महिला हाथ में लाठी लेकर पहुंची और गाली गलौज करते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। महिला के पीछे पहुंचे अजित सिंह और उसके साथी शिवानंद पंडित ने पीआरवी टीम के जवान विनोद कुमार और होमगार्ड को बंधक बनाकर मारपीट की और जवान की सरकारी पिस्टल छीन ली।

    घटना की खबर लगते ही कोतवाली पुलिस के साथ सर्किल के खुटहन, खेतासराय, सरपतहां थानों की पुलिस पीआरबी टीम के अलावा सराय ख्वाजा समेत विभिन्न थाने की पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान गांव में पहुंच गए। सिपाही के साथ मारपीट करने वाली आरोपित महिला को भागते समय ग्रामीणों की तस्दीक पर गांव के बाहर से हिरासत में लिया गया। जबकि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अजित सिंह, शिवानंद पंडित अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस आरोपिताें की तलाश में जुटी रही। काफी प्रयास के बाद खेत से सरकारी पिस्टल पुलिस ने बरामद किया।

    घटना के संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम के साथ घटना हुई, जिसमें एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य फरार आरोपिताें की तलाश की जा रही है। उल्लेखानीय है कि जिले में पीआरवी जवानों पर हमले की यह दूसरी वारदात है। कुछ दिनों पहले भी पंवारा थाना क्षेत्र के वनकट में दो पक्षों का विवाद सुलझाने गए पीआरवी जवान और होमगार्ड पर दबंगों ने हमला बोल दिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफतेहपुर के दो छात्रावास में 243.77 लाख रुपये से होंगे विभिन्न कार्य
    Next Article गुरु पूर्णिमा : सीएम योगी ने किया गुरु गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन
    shivam kumar

      Related Posts

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में मतदाता मैपिंग अभियान को मिली रफ्तार, 75.19 फीसदी कार्य पूरा, 15 जून तक चलेगा अभियान
      • क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी बनेंगे स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर : इरफान अंसारी
      • जालसाजी से जुड़े मामले में  उमेश साहू और विनय शर्मा साक्ष्य के अभाव में रिहा
      • जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु
      • यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version