Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर खुलकर की बात
    मनोरंजन

    सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी शादी को लेकर खुलकर की बात

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 18, 2024Updated:July 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए। अपने घर पर ही सोनाक्षी ने रजिस्टर्ड मैरिज की। सोनाक्षी ने लहंगे की जगह साड़ी पहनकर शादी की। उन्होंने अपनी मां पूनम सिन्हा की शादी की 44 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। उन्होंने रिसेप्शन के लिए भी साड़ी चुनी।

    शादी में सोनाक्षी ने अपनी मां की ऑफ-व्हाइट साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपने लुक को डायमंड ज्वैलरी से पूरा किया। 23 जून को सुबह घर पर ही रजिस्ट्रेशन के जरिए सोनाक्षी ने शादी कर ली। उसी दिन शाम को मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट में उनका रिसेप्शन रखा गया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड की कई हस्तियां नजर आईं। रिसेप्शन में भी सोनाक्षी ने वेस्टर्न वियर या लहंगा चुनने की बजाय लाल बनारसी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया है कि उन्होंने शादी और रिसेप्शन में साड़ी क्यों पहनी थी।

    सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में कहा, ”मैंने साड़ी इसलिए पहनी क्योंकि मैं कम्फर्टेबल रहना चाहती थी और मैं अपनी शादी में सबसे ज्यादा डांस करना चाहती थी जो मैंने किया। हमने तय किया कि जहीर और मैं भी कुछ ऐसा ही करना चाहते हैं। असल में मुझे बाकियों के बारे में कुछ नहीं पता लेकिन ये जरूरी था कि हम एक-दूसरे के साथ थे और हम काफी समय से शादी करना चाहते थे इसलिए हमने पहले ही तय कर लिया था कि शादी कैसे करनी है।”

    सोनाक्षी ने कहा, “हम चाहते थे कि शादी समारोह छोटा और बेहद निजी हो, जिसमें केवल कुछ ही लोग शामिल हों और हमारी रिसेप्शन पार्टी बड़ी हो, जहां हर किसी को लगे कि वे मौज-मस्ती कर सकते हैं। मैं कोई तनाव नहीं चाहती थी, इसलिए मेरा घर एक खुला घर था। मैं अपने बाल और मेकअप कर रही थी और लोग अंदर-बाहर जा रहे थे, मेरे दोस्त बाहर घूम रहे थे। एक तरफ सजावट चल रही थी और दूसरी तरफ खाना चल रहा था, मैं इसी तरह शादी करना चाहती थी। यह एक बहुत ही निजी और खूबसूरत शादी थी, सब कुछ बढ़िया था।”

    सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को सोनाक्षी और जहीर ने शादी कर ली। दोनों ने अंतरधार्मिक विवाह किया है। उन्होंने रजिस्टर्ड तरीके से शादी की। उनके रिसेप्शन में सलमान खान, तब्बू, काजोल, रेखा, सायरा बानो समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपश्चिम बंगाल में मुहर्रम पर लहराया गया फिलिस्तीन का झंडा
    Next Article एबीवीपी के सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन
    shivam kumar

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version