Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»नगर निगम : उपसभापति पद के लिए भाजपा के तीन दिग्गजों में जद्दोजहद
    राज्य

    नगर निगम : उपसभापति पद के लिए भाजपा के तीन दिग्गजों में जद्दोजहद

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -कार्यकारिणी सदस्यों के पास पहुंची सूचना, शाम तक तय होगा नाम
    झांसी। नगर निगम में उप सभापति के चुनाव की तारीख तय हो चुकी है। यह चुनाव 12 जुलाई को होने जा रहा है। इसके लिए कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के पास पत्र भी भिजवा दिया गया है। कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से 9 सदस्य भाजपा के हैं। ऐसे में भाजपा का उप सभापति बनना लगभग तय है, लेकिन पद की लोलुपता के चलते 9 सदस्यों में से 5 ने उपसभापति के लिए दावा ठोका था। हालांकि समाचार लिखे जाने तक सूत्रों से खबर मिली है कि 5 में से दो ने दिग्गजों के हस्तक्षेप और समझाने के बाद कुर्सी का मोह छोड़ दिया है। उपसभापति के लिए 3-3 लोगों के दावों को देखते हुए भाजपा में असमंजस की स्थिति बन गई है। अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए सदस्य अब तर्क भी दे रहे हैं। वहीं जिन दो लोगों को समझाया गया है उसका भी आधार बताया गया है। इसमें दलित वर्ग से स्वयं महापौर चुने गए हैं। जबकि महिला उपसभापति के रूप में हाल ही में 5 बार की पार्षद सुशीला गोकुल दुबे ने कार्यकाल समाप्त किया है। गौरतलब है कि नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद जून में 6 नए सदस्य बनाए गए। दावा किया गया था कि भाजपा सभी 6 सदस्यों को जिताकर कार्यकारिणी में अपनी ताकत बढ़ाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बहुमत का आंकड़ा दूर होने के कारण भाजपा ने 5 सदस्य ही मैदान में उतारे तो 1 सदस्य विपक्षी खेमे से जीतकर आ गया। पहले की तरह ही कार्यकारी में 9 सदस्य भाजपा के हैं, जबकि 3 सदस्य विपक्ष के हैं। अब उप-सभापति चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विपक्ष फिलहाल उपसभापति चुनाव की दौड़ से अपने-आप को बाहर रखे हुए है।

    इन सदस्यों ने ठोका था दावा
    9 सदस्यों में से अब तक 5 ने उप सभापति की कुर्सी के लिए अपना दावा ठोका है। इस रेस में 4 बार के पार्षद, नेता सदन व पूर्व उपसभापति रह चुके दिनेश प्रताप सिंह उर्फ बण्टी राजा के अलावा दो बार के पार्षद विभिन्न पार्टियों में पकड़ रखने वाले और दो वर्ष से भाजपा में आए मुकेश सोनी और पहली बार पार्षद बनकर कार्यकारिणी में पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तेज तर्रार युवा नेता प्रवीण लखेरा प्रवल दावेदार हैं। वहीं, 2 बार के पार्षद प्रदीप खटीक व प्रियंका साहू को समझाने का दौर जारी बताया जा रहा है।

    विपक्ष की नजर भाजपा की रणनीति पर
    उप सभापति पद के चुनाव को लेकर वैसे तो विपक्ष पूरी तरह से बैकफुट पर है, लेकिन भाजपा के लोगों की जद्दोजहद को देखते हुए उनकी रणनीति पर नजर टिकाए हुए है। दरअसल, विपक्ष के पास कार्यकारिणी में सिर्फ 3 सदस्यों का ही बहुमत है, जबकि भाजपा के पास 9 सदस्य व महापौर का मत भी है। विपक्ष इस ताक में है कि भाजपा का दावेदार फाइनल होने के बाद अगर कोई बगावत होती है तो उसका फायदा उठाने की कोशिश की जाएगी। हालांकि इसकी संभावना न के बराबर ही है। देखना यह है कि आखिर लोकसभा चुनाव के बाद जमीनी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए न थकने वाली भाजपा वरिष्ठ, समर्पित युवा अथवा हाल ही में जुड़े अपने कार्यकर्ताओं में से किस कार्यकर्ता पर दांव लगाती है। इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमन्त परिहार ने बताया कि कई लोगों ने दावा ठोका है। आज शाम तक कोर कमेटी के लोग बैठेंगे। सामूहिक तौर पर जो नाम निकलेगा वही उपसभापति के लिए तय कर दिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने श्रावस्ती में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
    Next Article ट्रूअल्ट बायोएनर्जी को 1जी बायोएथेनॉल के लिए 390 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का मिला ऑर्डर
    shivam kumar

      Related Posts

      योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार, छह नये चेहरे शामिल, भूपेन्द्र चौधरी व मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री

      May 10, 2026

      तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राहुल गांधी बोले- राज्य ने नई पीढ़ी और नई सोच को चुना

      May 10, 2026

      विक्रमशिला सेतु ध्वस्त! भागलपुर में सब्जी-केला कारोबार ठप, कीमतों में भारी उछाल

      May 10, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • योगी मंत्रिमण्डल का विस्तार, छह नये चेहरे शामिल, भूपेन्द्र चौधरी व मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री
      • विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा तेलंगाना का विकास : प्रधानमंत्री
      • गिरिडीह सदर अस्पताल में एंबुलेंस बनी शराबखोरी का अड्डा, नशे में मरीजों की जान से खेल रहे चालक
      • रांची के कोकर से 18 माह की मासूम अदिति लापता, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला कोई सुराग
      • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने विजय, राहुल गांधी बोले- राज्य ने नई पीढ़ी और नई सोच को चुना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version