Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बांग्लादेश से लौटे छात्रों ने कहा-जान बचाकर आए हैं
    देश

    बांग्लादेश से लौटे छात्रों ने कहा-जान बचाकर आए हैं

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। बांग्लादेश में चल रहे नौकरी में आरक्षण सुधार छात्र आंदोलन के कारण उपजी हिंसक स्थिति से बचने के लिए 33 मेडिकल छात्र उत्तर बंगाल से सटी सीमा से भारत लौट आए । शुक्रवार को कूचबिहार के भारत-बांग्लादेश सीमा स्थित मेखलीगंज गेट से इन छात्रों ने प्रवेश किया। इनमें छह भारतीय, नौ नेपाली और 18 भूटानी छात्र शामिल हैं। बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी।

    बांग्लादेश के रांगपुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे नेपाली छात्र राहुल राय ने भारत में प्रवेश के बाद बताया कि बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति में हम किसी तरह जान बचाकर यहां तक पहुंचे हैं। उनके चेहरे पर चिंता के स्पष्ट निशान थे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हर जगह हिंसक स्थिति है, वहां रहना अब सुरक्षित नहीं है, इसलिए हम लौट आए हैं।

    कूचबिहार के पुलिस अधीक्षक द्युतिमान भट्टाचार्य ने पुष्टि करते हुए कहा कि रांगपुर मेडिकल कॉलेज के कुल 33 छात्रों ने शुक्रवार को भारत में प्रवेश किया। इनमें छह भारतीय, 18 भूटानी और नौ नेपाली छात्र शामिल हैं। ये सभी अपने-अपने देश लौट रहे हैं। बांग्लादेश में पिछले तीन दिनों में कोटा सुधार आंदोलन के चलते हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। गुरुवार को ही आरक्षण विरोधियों के कम्पलीट शटडाउन कार्यक्रम के दौरान हुई हिंसा में 21 लोगों की जान चली गई, जिनमें से आधे से अधिक की मौत ढाका में हुई। ढाका में बार-बार हो रही हिंसा के कारण वहां की मेट्रोपोलिटन पुलिस ने राजधानी में सभी प्रकार की सभाओं, रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    ढाका मेट्रोपोलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (मीडिया) फारुक हुसैन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर से अगले आदेश तक राजधानी में सभी प्रकार की सभाओं, रैलियों और जुलूसों पर प्रतिबंध रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत का समृद्ध इतिहास संजोए 170 साल का हुआ हावड़ा स्टेशन
    Next Article महाराष्ट्र में मुंबई सहित नाै जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
    shivam kumar

      Related Posts

      अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस

      June 2, 2025

      राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई

      June 2, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित

      June 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 19 जून को रांची को मिलेगा पहला एलिवेटेड कॉरिडोर, रातू रोड को मिलेगा जाम से निजात
      • अहमदाबाद शहर में कोरोना से पहली मौत, पिछले 24 घंटे में 55 नए केस
      • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर दी बधाई
      • प्रधानमंत्री मोदी आज वैश्विक विमानन सीईओ को करेंगे संबोधित
      • पराग्वे के राष्ट्रपति नई दिल्ली पहुंचे, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version