Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झारखंड में ऐसा कानून बने कि घुसपैठिये आदिवासी बेटियों से शादी नहीं कर सकें : हिमंत विस्वा सरमा
    Top Story

    झारखंड में ऐसा कानून बने कि घुसपैठिये आदिवासी बेटियों से शादी नहीं कर सकें : हिमंत विस्वा सरमा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -दलालों, बिचौलियों के लिए हेमंत ने चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटाया
    -हेमंत सोरेन आदिवासियों के नहीं, खुद के नेता हैं
    -जनता को 8500 खटाखट कब देगी गठबंधन सरकार
    -5 लाख नहीं तो दो महीने में एक लाख नौकरी ही देकर दिखायें हेमंत
    -विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में बनेगी भाजपा नेतृत्व की डबल इंजन सरकार
    खूंटी/तोरपा। असम के मुख्यमंत्री और भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी हिमंत विस्वा सरमा मंगलवार को दो दिवसीय सांगठनिक दौरे पर झारखंड पहुंचे। अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने तोरपा और खूंटी विधानसभा क्षेत्र की कार्यकर्ता अभिनंदन एवं विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, कोचे मुंडा, जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह सहित जिला के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड के कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में बड़ा योगदान दिया है। 14 में नौ लोकसभा सीट पर एनडीए की जीत हुई है। इसलिए कार्यकर्ता सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा का गणित कमजोर है। वह 99 सीट को ऐसा बता रहे हैं, जैसे सौ में मिला हो। वह तो 543 में 99 पाकर खुश हो रहे और 240 सीटें जीतने वाली भाजपा को उपदेश दे रहे। राहुल गांधी का ज्ञान हमेशा कम ही रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से तीसरी बार मोदी सरकार बनी है। पंडित नेहरू के बाद भारत में कोई भी नेता लगातार तीन बार प्रधानमंत्री नहीं बना। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनाने में पूर्वोत्तर भारत, जिसमे असम, झारखंड, बिहार, ओड़िशा जैसे राज्य शामिल हैं, ने बड़ा योगदान दिया है। सूरज पूरब से उगता है। इसलिए विधानसभा चुनाव के बाद झारखंड में भी नया सवेरा होगा। उन्होंने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए राज्य सरकार की नाकामियों, गठबंधन की जनविरोधी नीति और नीयत को उजागर किया।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन कोई स्वतंत्रता आंदोलन में जेल नहीं गये थे, बल्कि भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप में गये थे और आज बेल पर बाहर आये हैं। उन्होंने कहा कि ये दलाल, बिचौलियों से घिरी सरकार है। जेल से आते ही इनके ही दबाव में चंपाई सोरेन को हटा दिया गया, जबकि वह अच्छा करने की कोशिश कर रहे थे। हेमंत सोरेन आदिवासी होने का ढोंग करते हैं, लेकिन वे आदिवासियों के नहीं, बल्कि खुद के नेता हैं। उन्हें और किसी दूसरे आदिवासी की भलाई की चिंता नहीं।

    हेमंत जनता से किये सारे वादे भूल गये
    भाजपा नेता ने कहा कि हेमंत जनता से किये सारे वादे भूल गये। प्रतिवर्ष पांच लाख नौकरी की जगह एक लाख भी नहीं दे सके। न बेरोजगारी भत्ता दिया। उन्होंने कहा कि सहायक पुलिस कर्मी धरना पर बैठे हैं, पारा शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं, किसानों का बकाया नहीं मिला। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। बहन बेटियों के साथ बलात्कार की घटनाएं रोज-रोज घट रहीं। भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है। घुसपैठियों के सरदार पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के घर से करोड़ों रुपये मिले, कांग्रेस सांसद के घर से तीन सौ करोड़ नगद मिले। यह लूट का पैसा है। झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों का पैसा है। यह पैसा अगर खजाने में होता, तो बेरोजगारी भत्ता मिल जाता। किसानों के कर्ज माफ हो जाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 8500 रुपये खटाखट का क्या हुआ। कब हेमंत सोरेन इसे भेज रहे। अब तो ये 8500 से घटकर 1000 पर आ गये। वह भी नहीं दिया। ये तो उन्हीं की सरकार है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और हेमंत सोरेन की दोस्ती ही इसी कारण है कि दोनों झूठ बोलते हैं।
    उन्होंने कहा कि आज ठगबंधन सरकार जल्दीबाजी में अनाप-शनाप घोषणाएं कर रही। पर जनता यह समझ चुकी है कि इनकी नीयत में क्या है। कौन घोषणा मन से कर रहे और कौन दिखावा के लिए।

    घुसपैठियों के संरक्षण में जुटी है ठगबंधन सरकार
    उन्होंने कहा कि जनता निराश है और हेमंत सरकार घुसपैठियों के संरक्षण में जुटी है। भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू की धरती घुसपैठियों की धरती बन रही। संथाल परगना की डेमोग्राफी बदल गयी। लव जिहाद, लैंड जिहाद चरम पर है। आदिवासी बेटियों से बांग्लादेशी घुसपैठिये शादी कर जमीन कब्जा कर रहे। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसा कानून बनाने की जरूरत है, जिससे घुसपैठिये आदिवासी बेटियों से शादी नहीं कर सकें। उन्होंने कहा कि संविधान बचाने की बात करने वाले लोगों ने सबसे ज्यादा संविधान का अपमान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बताये कि 1975 में इमरजेंसी लगाकर संविधान किसने बदला, ओबीसी का आरक्षण मुस्लिमों को देने के लिए संविधान किसने बदला? इंडी अलायंस जैसा राजनीतिक कलाकार देश की जनता ने कभी नहीं देखा।

    भाजपा जो कहती है वह करती है
    उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में गांव, गरीब, किसान, महिला, आदिवासी, दलित, पिछड़ा सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलायी हैं। आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण अन्न योजना, पीएम जन-धन योजना जैसे अनेक योजनाएं उल्लेखनीय हैं। विभिन्न राज्यों में भी भाजपा सरकार कल्याणकारी योजनाएं चला रही लेकिन झामुमो सरकार को अपने मैनिफेस्टो की कोई चिंता नहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में मजबूत भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए की डबल इंजन सरकार बनाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबालू की कालाबाजारी कर अघोषित लगान वसूल रही सरकार: बाबूलाल
    Next Article युवाओं के मुद्दों पर युवा आजसू ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version