Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सामाजिक और राजनीतिक के प्रति जितना सजग आम जनता है उतना वर्तमान की सरकार नहीं : सुदेश महतो
    झारखंड

    सामाजिक और राजनीतिक के प्रति जितना सजग आम जनता है उतना वर्तमान की सरकार नहीं : सुदेश महतो

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। आजसू पार्टी के द्वारा रविवार को पलामू जिले के छतरपुर हुसैनाबाद में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल हुए।

    छतरपुर मुख्यालय स्थित हाई स्कूल के मैदान में चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी कार्यकताओं ने फूल माला से सुदेश महतो का स्वागत किया। वहीं पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर और निर्मल महतो की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वही महापुरुषों की कउवल और मदनपुर में प्रतिमा को स्थापित किया।

    माैके पर सुदेशा कुमार महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जन सभा में आए लोगों को अपने खेतो में मौजूद रहने का समय था पर वर्षा नहीं होने के कारण सभी अपने भविष्य और राज्य की चिंता लिए जनसभा में आए हुए हैं, जिन्हे हमारा साथ हर कदम पर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सरकार को राजनीतिक और सामाजिक विकास के लिए कार्य करना था पर उस दिशा में बिलकुल नाकाम साबित हुई, जो दायित्व उन्हे पूरा करना था, वहां उनसे चूक हुई है जिसका जवाब आने वाले समय में राज्य की जनता जरूर देगी।

    उन्होंने कहा कि सामाजिक और राजनीतिक के प्रति जितना सजग आम जनता है उतना वर्तमान की सरकार नहीं है। राज्य बीस से पच्चीस वर्षो का सफर तय कर चुका है और इस दौरान आठ से नौ मुख्यमंत्री को लोगों ने देख लिया पर राज्य का विकास जितना होना चाहिए था उतना नहीं हो पाया। इसलिए आने वाले समय में लोगों को सोच समझ कर राजनीतिक नेतृत्व करने के लिए अच्छे और कर्मठ व्यक्ति को चुन कर राज्य का बागडोर देने का समय आ गया है, जिससे राज्य और यहां की जनता का समुचित विकास हो सके।

    उन्होंने कहा कि जिस राज्य में खनिज संपदा भरा पड़ा है, उस राज्य के लोग अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए दूसरे राज्य में दिन रात खून पसीना बहा कर दो वक्त की रोटी के लिए भटक रहे हैं, जबकि राज्य अलग का सपना देख रहे लोगों को उज्ज्वल भविष्य दिख रहा था पर सरकार चलाने वाले लोगों ने सिर्फ अपना विकास किया। उन्होने कहा की पलामू के लोगों की रोजी रोटी खेती पर निर्भर है पर राज्य में लंबे अरसे से अनुकूल बारिश नहीं होने के कारण लोगों को अपने राज्य को छोड़ दूसरे प्रदेश में जाना पड़ रहा है, इसलिए सिंचाई क्षेत्र का विकास ही हमारा आर्थिक सुदृढ़ कर सकता है।

    उन्होंने कहा कि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री सिंचाई विभाग खुद के पास रखे हुए है पर पांच वर्ष के कार्यकाल में एक बार भी पलामू की खेतों की सिंचाई कैसे हो उनके जेहन में नहीं आया, ऐसी सरकार का होना न होना बराबर है। पांच वर्ष के कार्यकाल में सरकार होने का अहसास लोगों को नहीं कराया।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य के लोगों की वर्तमान और भविष्य खत्म करने में लगी हुई है। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार सर चढ़ कर बोल रहा है। किसी भी कार्यालय में कोई भी काम कराना हो बिना चढ़ावा दिए नहीं होता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के उद्योग मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
    Next Article साइंस ओलंपियाड में चयनित छात्राएं आज करेंगी शैक्षणिक भ्रमण
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version