Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»भारत में सस्ता और नेपाल में महंगा होने के कारण सोने की तस्करी बढ़ने की आशंका
    दुनिया

    भारत में सस्ता और नेपाल में महंगा होने के कारण सोने की तस्करी बढ़ने की आशंका

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। भारत में सोने पर कस्टम ड्यूटी कम कर दी गई है लेकिन नेपाल में कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है।अब दोनों देशों के बीच सोने की कीमत में अंतर होने से इससे जुड़े व्यवसायियों को अब सोने की तस्करी बढ़ने का डर सता रहा है।

    भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संसद में पेश किए गए 2024-25 के केन्द्रीय बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी को कम करने का प्रस्ताव किया गया है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने सोने पर अब तक लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से घटा कर सिर्फ 6 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है। कस्टम ड्यूटी के कम होने से भारत में सोने की कीमत में भारी गिरावट होने वाली है।

    दूसरी तरफ, नेपाल सरकार ने पिछले महीने पेश किए गए बजट में सोने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को बढ़ा दिया गया है। नेपाल की संसद से पास हुए 2024-25 के बजट में सोने पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 15 प्रतिशत से बढ़ा कर 20 प्रतिशत कर दिया गया है। इस तरह भारत में सोना पहले की तुलना में सस्ता और नेपाल में महंगा होने की संभावना है।

    नेपाल स्वर्ण व्यवसायी महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन रसाइली ने कहा कि भारत का नया बजट लागू होने के साथ ही कीमतों में भारी गिरावट आने वाली है। उन्होंने कहा कि नेपाल में सोने की कीमतों में वैसे ही बढ़ोतरी हो रही है और नेपाल के नए बजट के हिसाब से जब सोना बाजार में आएगा तो और अधिक महंगा हो जाएगा। इससे भारत से नेपाल में तस्करी बढ़ने की आशंका है।

    महासंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं नेपाल के सबसे बड़े सोना व्यवसायी माणिकरत्न शाक्य ने कहा कि अब तक नेपाल के रास्ते भारत में सोने की तस्करी होती रही है। चीन या दुबई से सोना लाकर खुली सीमाओं का फायदा उठाते हुए भारत की तरफ बड़े पैमाने पर तस्करी हुआ करती थी लेकिन दोनों देशों के बजट आने के बाद अब मामला उलटा पड़ने वाला है। शाक्य का दावा है कि अब तो नेपाल के व्यापारी भी नेपाल सरकार से महंगे दामों पर सोना लेने के बजाय भारत के सीमावर्ती क्षेत्र से सोना खरीद कर ला सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-नेपाल-बांग्लादेश त्रिदेशीय विद्युत व्यापार समझौता कार्यक्रम स्थगित
    Next Article इतिहास के पन्नों में 27 जुलाईः निशानेबाजी हो तो जसपाल राणा जैसी
    shivam kumar

      Related Posts

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025

      माओवादी उपाध्यक्ष को आम माफी दिए जाने के नेपाल सरकार के निर्णय को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया

      June 5, 2025

      राजशाही समर्थकों का काठमांडू केन्द्रित प्रदर्शन आज से समाप्त, जिला केंद्रित प्रदर्शन की बनी रणनीति

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version