रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के चार स्तंभ युवा, गरीब, महिला और किसान सभी के सशक्तीकरण के लिए समर्पित है। यह बजट विकसित भारत के भविष्य निर्माण का बजट है। कहा कि बजट में आदिवासियों की आर्थिक-सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरूआत करने की घोषणा की गयी है।
इसमें 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक का पूंजीगत व्यय आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, आंध्रप्रदेश और पूर्वोत्तर के लिए घोषणाएं पूर्वी भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगी। कौशल और रोजगार सृजन की घोषणाएं ऐतिहासिक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत बजट का स्वागत।