Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वायनाड आपदा में तीन गांव जमींदोज, अब तक 143 शव मिले
    देश

    वायनाड आपदा में तीन गांव जमींदोज, अब तक 143 शव मिले

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 31, 2024Updated:July 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वायनाड। केरल के वायनाड जिले में कल (30 जुलाई) तड़के आई प्रलयकारी जल आपदा से सारा देश सदमे में है। केरल में घोषित दो दिवसीय शोक का आज आखिरी दिन है। जल सैलाब की चपेट में आए तीन गांवों के लोगों की खोजबीन जारी है। पल-पल हताहतों की संख्या बढ़ रही है। केरल स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब तक 143 लोगों के शव मिल चुके हैं।

    वायनाड केरल का पहाड़ी जिला है। यहां की विथिरी तालुका में मूसलाधार बारिश के बीच कुछ घंटे के अंतराल में दो बार हुए भूस्खलन ने तीन गांवों को जमींदोज कर दिया। पानी का सैलाब लोगों को बहा ले गया है। सीमावर्ती मलप्पुरम जिले के पोथुकल्लू इलाके के पास चलियार नदी से 25 क्षत-विक्षत अंग और वायनाड के चूरलमाला से चार क्षत-विक्षत अंग बरामद हुए हैं।

    मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का कहना है कि मुंडक्कई, चूरलमाला और अट्टामाला में राज्य और केंद्रीय बलों का गहन बचाव अभियान चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख और घायलों के लिए 50,000 मुआवजे की घोषणा की है।

    केरल सरकार का कहना है कि इरुवानीपुझा नदी की पहाड़ी से आए जल सैलाब ने छह किलोमीटर दूसर स्थित इन तीन गांवों को निगल लिया। पहली बार रात दो बजे पहाड़ से टूटकर आई चट्टानों के ढेर ने घरों के अंदर सोये लोगों को भागने का मौका तक नहीं दिया। कुछ ही देर में मकतल बन चुके इस इलाके में तबाही का दूसरा कहर सुबह 4ः10 पर बरपा। इस बार जल सैलाब ने नदी की धारा बदल दी।

    मुख्यमंत्री विजयन ने कहा है कि भूस्खलन के दौरान इरुवानीपुझा तक फैला चूरामला पुल नष्ट हो गया है। भूस्खलन से बचे सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री ने कल कहा कि इस इलाके में पिछले 48 घंटों में 578 मिलीमीटर बारिश हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेरिस ओलंपिक: भारत, बेल्जियम हॉकी टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं
    Next Article वायनाड जा रहीं केरल की स्वास्थ्यमंत्री वीना जॉर्ज कार हादसे में जख्मी
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version