Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»यूक्रेन के हमले में रूस के आंशिक कब्जे वाले डोनेत्स्क में दो लोगों की मौत, पांच घायल
    दुनिया

    यूक्रेन के हमले में रूस के आंशिक कब्जे वाले डोनेत्स्क में दो लोगों की मौत, पांच घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कीव। रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रविवार को एक दूसरे पर ड्रोन, मिसाइल और गोलाबारी की। रूसी सरकारी मीडिया ने बताया कि रूस के आंशिक रूप से कब्जे वाले डोनेत्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूसी हमलों में कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

    रूस ने कहा कि उसने पूर्व दिशा में अग्रिम पंक्ति में दो गांवों पर नियंत्रण कर लिया है, एक खारकीव क्षेत्र में और दूसरा लुहांस्क क्षेत्र में।

    रूसी सरकारी समाचार एजेंसी रिया नोवोस्ती ने बताया कि डोनेत्स्क क्षेत्र के रूस के कब्जे वाले इलाकों में यूक्रेन की गोलाबारी में होर्लिव्का गांव में दो लोगों की मौत हो गई।

    स्थानीय अधिकारियों ने रविवार सुबह बताया कि दक्षिणी यूक्रेन के आंशिक रूप से कब्जे वाले खेरसॉन क्षेत्र में रूसी ड्रोन हमलों में तीन लोग घायल हो गए। देश के उत्तर-पूर्व में, खारकीव क्षेत्र के अधिकारियों ने बताया कि रूसी गोले की चपेट में आने से एक गांव में दो लोग घायल हो गए।

    वायुसेना कमांडर मायकोला ओलेशुक के अनुसार, रविवार रात में यूक्रेन की वायु रक्षा ने रूस द्वारा प्रक्षेपित 39 ड्रोन में से 35 को रोक दिया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, रूस ने तीन बैलिस्टिक मिसाइल और दो गाइडेड एयर मिसाइल प्रक्षेपित कीं, जो अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाईं।

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि उसके सैनिकों ने दो गांवों पर नियंत्रण कर लिया है: खारकीव क्षेत्र में पिश्चाने निजने और लुहांस्क क्षेत्र में एंद्रिवका। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने रात के समय देश के बेलगोरोद क्षेत्र और काला सागर के ऊपर आठ ड्रोन मार गिराये। रूस द्वारा नियुक्त खेरसॉन के गवर्नर व्लादिमीर साल्दो ने कहा कि रूसी वायु रक्षा ने रूसी कब्जे वाले क्रीमिया की ओर जा रही दो लंबी दूरी की बैलिस्टिक एटीएसीएमएस मिसाइल को खेरसॉन क्षेत्र में मार गिराया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिकी एनएसए ने कहा, भारत रूस के साथ अपने रिश्ते छोड़ने वाला नहीं
    Next Article नेपाल के पूर्वमंत्री रामचन्द्र राय की पैतृक जिला सर्लाही में हत्या
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल में राष्ट्रीय संकट के बीच रामेश्वर खनाल ने वित्त मंत्रालय का प्रभार संभाला

      September 15, 2025

      सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार में तीन मंत्री शामिल हुए, राष्ट्रपति ने दिलाई शपथ

      September 15, 2025

      यूक्रेन की मदद को आगे आए पोलैंड और रोमानिया, जेट विमान तैनात

      September 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड के बोकारो क्षेत्र से नक्सलवाद खत्म, जल्द ही पूरे देश को भी मिलेगी मुक्तिः अमित शाह
      • ग्रामीण स्तर से ही महिला नेतृत्व को बढ़ावा दिया जाना चाहिए: ओम बिरला
      • वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत
      • मॉरीशस के प्रधानमंत्री को धामी ने दी विदाई
      • वर्ष 2026 के अंत तक दिल्ली की सभी बसें इलेक्ट्रिक होंगीः मुख्यमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version