Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पुणे में जीका वायरस से संक्रमित दो और मरीज मिले
    देश

    पुणे में जीका वायरस से संक्रमित दो और मरीज मिले

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 9, 2024Updated:July 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। पुणे जिले के खराड़ी और कर्वे नगर इलाके में जीका वायरस से संक्रमित दो और मरीज मिलने से सनसनी फैल गई है। इससे पुणे में जीका संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। पुणे नगर निगम टीम इन इलाकों में रोग प्रतिबंधात्मक निवारक काम कर रही है।
    पुणे नगर निगम की टीम ने कर्वेनगर की 42 वर्षीय महिला और खराड़ी इलाके के 22 वर्षीय युवक के रक्त के नमूने रविवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे भेजे थे। आज एनआईवी की एक रिपोर्ट में उनके नमूनों में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जीका वायरस से पीडि़त पाई गई महिला एक निजी अस्पताल के बीमा विभाग में काम करती है। उन्हें एक सप्ताह से अधिक समय तक वायरल बुखार की शिकायत थी और फिर शरीर पर चकत्ते दिखने लगे थे। उनके रक्त के नमूने परीक्षण के लिए एनआईवी को भेजे थे, जिनमें जीका वायरस पाए गए हैं।

    पुणे नगर निगम की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कल्पना बालिवंत ने कहा कि 42 वर्षीय महिला की हालत स्थिर है । दूसरा मरीज खराड़ी का 22 वर्षीय पुरुष है, जो पीएमसी संचालित कोड्रे अस्पताल, मुंडवा में इलाज के लिए आया था। उन्हें कुछ दिनों से बुखार और शरीर पर चकत्ते की शिकायत थी। उनके नमूने एनआईवी को भेजे गए, जहां वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। पीएमसी के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश दिघे ने कहा, “यह व्यक्ति यरवदा-अहमदनगर रोड वार्ड कार्यालय के अंतर्गत खराडी में रहता है। संबंधित वार्ड अधिकारियों को उनके आवास और उसके आसपास निवारक उपाय करने के लिए सतर्क कर दिया गया है।

    जीका वायरस संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जो डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए जाना जाता है। जीका से संक्रमित मरीजों में शरीर में दर्द और जोड़ों में दर्द और शरीर पर चकत्ते जैसे लक्षण दिखते हैं। पुणे में इस समय जीका संक्रमित 11 मरीजों का इलाज जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतमिलनाडु में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्तः भाजपा
    Next Article उच्च शिक्षण संस्थानों में स्टेम विषयों में बेटियों की भागीदारी 40 प्रतिशत से अधिकः द्रौपदी मुर्मू
    shivam kumar

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version