Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»केंद्रीय गृहमंत्री शाह और भाजपा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को किया नमन
    देश

    केंद्रीय गृहमंत्री शाह और भाजपा ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को किया नमन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2024Updated:July 27, 2024No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘मिसाइल मैन’ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी पुण्यतिथि पर आज श्रद्धांजलि अर्पित की है। शाह ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।”

    उन्होंने लिखा, ” अपनी अंतिम सांस तक युवाओं को मार्गदर्शित करने वाले डॉ. कलाम जी का जीवन कर्मठता, सादगी व संवेदनशीलता का अनूठा संगम था। ‘पीपल्स प्रेसिडेंट’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. कलाम जी ने विज्ञान से लेकर राजनीति तक, अपने कार्यों से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने यह बताया कि अपने हौसले और अथक मेहनत से किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। ‘मिसाइल मैन’ डॉ. कलाम के विचार आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

    भारतीय जनता पार्टी ने भी उनका भावपूर्ण स्मरण किया है। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा है, ”प्रेरणा के प्रतीक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को श्रद्धांजलि, जिनकी विरासत मन को प्रज्वलित करती है, सपनों को ईंधन देती है और भारत के भविष्य को आकार देती है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुपवाड़ा मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया, एक जवान का सर्वोच्च बलिदान, अधिकारी सहित चार जवान घायल
    Next Article अग्निवीरों को अब राजस्थान में भी मिलेगा आरक्षण
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version