Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राज्‍यसभा के 6 सदस्‍य सेवानिवृत्त, उज्‍ज्‍वल निकम ने राज्‍यसभा की सदस्‍यता ग्रहण की
    देश

    राज्‍यसभा के 6 सदस्‍य सेवानिवृत्त, उज्‍ज्‍वल निकम ने राज्‍यसभा की सदस्‍यता ग्रहण की

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। पहलगाम हमले, ऑपरेशन सिंदूर और बिहार में वोटर लिस्‍ट रिवीजन को लेकर गुरुवार को राज्यसभा में चौथे दिन भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा। सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा के छह सदस्यों को विदाई देने के बाद सदन में विपक्षी सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 02 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    गुरुवार को कार्यवाही शुरू होते ही उज्‍ज्‍वल निकम ने राज्‍यसभा की सदस्‍यता ग्रहण की। उन्होंने मराठी में शपथ ली। उसके बाद आवश्यक रिपोर्ट सदन के पटल पर रखे गये।

    राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सदन से गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को विदाई दी। एम मोहम्मद अब्दुल्ला (डीएमके), एन चंद्रशेखरन (एआईएडीएमके), अंबुमणि रामदास (पीएमके), एम शनमुगम (डीएमके), वाइको (एमडीएमके) और पी विल्सन (डीएमके) का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हुआ। पी विल्सन कल दोबारा सदन में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। इस दौरान विभिन्न दलों के सांसदों ने देश में लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।

    एमडीएमके नेता वाइको ने राज्यसभा में विदाई भाषण में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ईलम तमिलों की त्रासदी और नरसंहार के बारे में 13 बार ध्यानाकर्षण प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमुद्री क्षेत्र में निवेश और विकास के नए अवसर पैदा कर रहा है भारत: सोनोवाल
    Next Article तेलंगाना में ओबीसी को 42 फीसदी आरक्षण की सिफारिश पर राष्ट्रपति की स्वीकृति का इंतजार: खरगे
    shivam kumar

      Related Posts

      हरिद्वार के मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ में 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल, राहत और बचाव कार्य जारी

      July 27, 2025

      डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

      July 27, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख

      July 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में गिनाई देश की उपलब्धियां, बताया प्रेरणादायक
      • हरिद्वार के मनसा देवी मार्ग पर भगदड़ में 6 लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल, राहत और बचाव कार्य जारी
      • डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दी उन्हें श्रद्धांजलि
      • नेपाल और चीन के बीच सबसे बड़े व्यापारिक मार्ग पर पुल का पुनर्निर्माण शुरू, बाढ़ से हो गया था क्षतिग्रस्त
      • सलमान को याद आई पिता सलीम खान की सीख, बोले–’काश मैंने ये बात पहले सुनी होती’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version