Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»किशनगंज के तेल व्यापारी से लूटकांड मामले का खुलासा,लूटी गई 70 हजार बरामद
    राज्य

    किशनगंज के तेल व्यापारी से लूटकांड मामले का खुलासा,लूटी गई 70 हजार बरामद

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। जोकीहाट थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई पर किशनगंज के तेल व्यापारी से 19 जुलाई की रात्रि डेढ़ बजे हुए 1.58 लाख रूपये लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है।

    मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान,सूचना संकलन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल पलासी थाना क्षेत्र के डेहटी दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या छह निवासी मो. साकिर पिता मो.अनीस को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से 70 हजार रूपये,घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक मोबाइल जब्त किया है।जानकारी जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने सोमवार को दी।

    मामले की जानकारी देते हुए जोकीहाट थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि 19 जुलाई 2025 की रात डेढ़ बजे जोकीहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-327ई पर 30 वर्षीय किशनगंज मोतीबाग चौक वार्ड संख्या 5 निवासी तेल व्यापारी आलमगीर पिता अब्दुल मजीद से मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों द्वारा हथियार का भय दिखाकर उनसे 1.58 लाख रुपये एवं एक मोबाइल लूट लिया था।

    घटना के सम्बन्ध में जोकीहाट थाना कांड संख्या-237/25,दिनांक-20.07.25 धारा-309(4) बीएनएस के अंतर्गत दर्ज किया गया था। कांड में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसपी अंजनी कुमार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष जोकीहाट के साथ एक विशेष टीम का गठन कर कांड का अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

    कांड अनुसंधान के क्रम में तकनीकी अनुसंधान,सूचना संकलन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल अभियुक्तों को चिन्हित किया गया। कांड में त्वरित करवाई करते हुए टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त मो. साकिर पिता मो. अनीस को गिरफ्तार करते हुए अभियुक्त की निशानदेही पर लूट की रकम में से 70 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु छापेमारी की जा रही हैं। शीघ्र ही अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार विधानमंडल का पांच दिवसीय मानसून सत्र आज से
    Next Article बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष का हंगामा
    shivam kumar

      Related Posts

      मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, रेल और सड़क यातायात बाधित

      July 21, 2025

      उज्जैन में आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल, दो रूपों में देंगे भक्तों को दर्शन

      July 21, 2025

      दुबई और स्पेन यात्रा से मध्य प्रदेश को मिले 11 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव

      July 21, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • अंडर-19 यूथ टेस्ट: रेव और एकांश ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी
      • अमेरिकी गोल्फर स्कॉटी शेफ़लर ने जीता पहला ब्रिटिश ओपन खिताब
      • विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है लोकतंत्र का मर्म, टकराव में नहींः धनखड़
      • प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया गौरवपूर्ण विजयोत्सव, दलों से की देशहित में एकता की अपील
      • मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, रेल और सड़क यातायात बाधित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version