Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी
    Jharkhand Top News

    मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 26, 2025Updated:July 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमर कुमार बाउरी ने राज्य की हेमंत सोरोन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य सरकार पर, मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर धर्मांतरण बढ़ावा देने का आरोप लगाया। बाउरी शनिवार को हरमू रोड स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

    अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य के झुग्गी-झोपड़ी और बस्तियों में राज्य सरकार की ओर से चलने वाले अटल क्लीनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा क्लीनिक करना एक बड़ी साजिश है। मदर टेरेसा का भाजपा सदा सम्मान करती है। उनकी सेवा भावना और गरीबों, कुष्ठ रोगियों के लिए की गई सेवा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत सरकार ने मदर टेरेसा को कई बड़े अलंकरणों से सम्मानित भी किया है। लेकिन सच्चाई यह भी है कि कई संस्थाएं सेवा के नाम पर लाखों गरीबों को स्वास्थ्य सुविधा, भोजन और वस्त्र उपलब्ध कराकर उनकी पहचान, उनके धर्म और संस्कार को बदलने का कार्य भी कर रही हैं।

    बाउरी ने कहा कि धर्मांतरण की समस्या राज्य की एक बड़ी समस्या है, जिसे मदर टेरेसा क्लीनिक के सहारे और तेज करने की साजिश राज्य सरकार की ओर से रची जा रही है।

    उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अलग झारखंड राज्य का सपना भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर 2000 को साकार किया। जबकि आज के राज्य के सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) आंदोलन को बेचने व खरीदने में लगे थे। दिखावा के लिए ऑटोनोमस कॉन्सिल पर ही सहमत हो गए थे, इनकी नियत साफ रहती, तो वर्ष 2000 से पहले ही अलग राज्य का गठन करा सकते थे। झामुमो, कांग्रेस और राजद की नियत कभी साफ नहीं रही। अलग झारखंड राज्य का नक्शा भी भाजपा के वनांचल राज्य का नक्शा है, जो अटल जी की देन है।

    बाउरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड के कण कण में बसे हैं और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अटल मोहल्ला क्लीनिक की स्थापना की थी, जिसे हेमंत सरकार ने बदल कर मदर टेरेसा क्लीनिक करने का निर्णय लिया है। हेमंत सरकार को यह बताना चाहिए कि मदर टेरेसा का झारखंड में क्या योगदान है? उन्होंने कहा कि यह नाम परिवर्तन स्वास्थ्य सेवा को ठीक करने के लिए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की आड़ में धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए सरकारी संरक्षण है।

    उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की आशंका है कि आनेवाले दिनों में हेमंत सरकार मदर टेरेसा क्लीनिक को स्वंयसेवी संस्थाओं के माध्यम से चलाने का निर्णय करेगी, जिसमें धर्मांतरण कराने वाली संस्थाएं शामिल होंगी। लेकिन भाजपा इस साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। एक सशक्त विपक्ष के नाते पार्टी सदन से सड़क तक कड़ा विरोध करेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतेजस्वी की चुनाव बहिष्कार की धमकी बेमतलब
    Next Article केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
    shivam kumar

      Related Posts

      डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि

      July 27, 2025

      सरकार कर रही तुष्टीकरण, विशेष समुदाय के दबाव में हुई राजेश की गिरफ्तारी : विधायक

      July 27, 2025

      आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी हुए लाइन क्लोज, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड

      July 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version