Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मंईयां सम्मान योजना की राशि बंद होने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन
    Top Story

    मंईयां सम्मान योजना की राशि बंद होने से नाराज महिलाओं ने किया प्रदर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2025Updated:July 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में मंईयां सम्मान योजना की राशि बंद होने से नाराज महिलाओं का गुस्सा गुरुवार को जिला मुख्यालय पर फूट पड़ा। महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन कर योजना की राशि जारी करने की मांग की और सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

    जिले की बड़ी संख्या में महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान हैं। गुरुवार को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से आई महिलाओं ने जिला मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि योजना के तहत पहले उनके खातों में नियमित राशि आती थी, जिससे वे अपने बच्चों की स्कूल फीस भरती थीं और घर का खर्च चलाती थीं। लेकिन अचानक कुछ महीनों से पैसा आना बंद हो गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

    रेशमा खातून, सबीता मूर्मू, संगीत देवी और अन्य महिलाओं ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जा रहा था। वे लगातार चार दिनों से जिला मुख्यालय का चक्कर लगा रही थीं, लेकिन गुरुवार को अचानक वेरिफिकेशन बंद कर दिया गया। इससे उनकी उम्मीद पूरी तरह टूट गई। महिलाओं ने सवाल उठाया कि अगर सरकार को योजना की राशि नहीं देनी थी तो पहले दो महीने तक उनके खातों में पैसा क्यों भेजा गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने सम्मान योजना की घोषणा कर उनके साथ धोखा किया है।

    प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मांग की कि उन्हें फिर से योजना का लाभ दिया जाए ताकि उनके बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च निर्बाध रूप से चलता रहे। साथ ही उन्होंने यह भी मांग की कि जिन अधिकारियों ने इस योजना में लापरवाही की है, उन्हें चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीआईटी मेसरा में सम्मेलन 25 से
    Next Article पटना-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में दम घुटने से एक यात्री की माैत, तीन तबियत बिगड़ी
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम

      September 19, 2025

      ट्रेलर और हाइवा के टक्कर में एक की मौत

      September 19, 2025

      झारखंड: 30 आईपीएस का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी ने उठा दिया बिहार में घुसपैठ और डेमोग्राफी बदलाव का मुद्दा
      • रांची में डिफेंस एक्सपो का भव्य आगाज़, झारखंड निभाएगा परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका : सीएम
      • हिमाचल प्रदेशः किन्नौर में बादल फटा, शिमला में भारी भूस्खलन, 552 सड़कें बंद
      • चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग सेआज बात करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, टिकटॉक को लेकर डील संभव
      • आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू, ऐप्‍पल स्टोर पर उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version