Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं : बाबूलाल
    Jharkhand Top News

    बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं : बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन का भुगतान न होने से एम्बुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हुए हैं। हर जगह मरीज परेशान हैं, परंतु सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता और स्वास्थ्य मंत्री तो पहले ही कह चुके हैं कि खाट पर मरीजों को अस्पताल ले जाना आम बात है।

    नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे ‘प्रगतिशील एवं अति संवेदनशील’ व्यक्ति को स्वास्थ्य मंत्री का पद प्राप्त होगा तो झारखंड वासी सुचारू स्वास्थ्य सुविधाओं की उम्मीद किससे करेंगे? इससे पहले भी एम्बुलेंस चालकों ने हड़ताल की थी। तब सरकार व सरकार द्वारा ‘नव-नियुक्त’ एम्बुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी ने कर्मचारियों की मांगें मानने का केवल दिखावा किया, अभी तक उस त्रिपक्षीय समझौते पर अमल नहीं हुआ है।

    मरांडी ने मुख्यमंत्री से जानना चाहा कि आखिर इन मांगों में ऐसा क्या है, जिसे नहीं माना जाना चाहिए? क्या सरकारी कर्मचारियों को अब अपने वेतन के लिए भी संघर्ष करना पड़ेगा? हर दिन स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही के किस्से सामने आते हैं, लेकिन राज्य में खराब पड़ी एम्बुलेंसेज की तरह शायद स्वास्थ्य विभाग को भी जंग लग गया है। अनर्गल बयानबाजी से ना तो व्यवस्था सुधरेगी, न मरीजों का स्वास्थ्य, ये समझना स्वास्थ्य मंत्री के लिए इतना मुश्किल क्यों है?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 38.74 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
    Next Article छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर इडी की छापेमारी
    shivam kumar

      Related Posts

      हजारीबाग ब्लड बैंक में ब्लड की किल्लत, लोगों की परेशानी बढ़ी

      November 7, 2025

      अवैध बालू खनन पर रोक लगाने गए युवक की कुचलकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश

      November 7, 2025

      ‘वंदे मातरम’ गीत का प्रचार-प्रसार राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा: अमित शाह

      November 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हजारीबाग ब्लड बैंक में ब्लड की किल्लत, लोगों की परेशानी बढ़ी
      • अवैध बालू खनन पर रोक लगाने गए युवक की कुचलकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश
      • ‘वंदे मातरम’ गीत का प्रचार-प्रसार राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा: अमित शाह
      • तदाशा मिश्र बनीं झारखंड पुलिस की नई डीजीपी
      • भाजपा की सोच के कारण लोग करे रहे पार्टी का प्रतिकार : कमलेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version