Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
    राज्य

    एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    डा मुखर्जी की जयंती पर महानगर के चारों मंडलों में आयोजित हुई संगोष्ठी
    अयोध्या। जनसंघ के संस्थापक और राष्ट्रनायक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। रोडवेज स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नेताओं ने उनके राष्ट्रहित में दिए योगदान को याद किया। इस अवसर पर महानगर के करियप्पा, देवकाली, अयोध्या और पूरा मंडलों में संगोष्ठियों का आयोजन कर डॉ. मुखर्जी के विचारों और बलिदान पर चर्चा की गई।

    करियप्पा मंडल की संगोष्ठी पार्टी कार्यालय सिविल लाइन में हुई, जहां पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा, डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी सोच आज भी भाजपा की प्रेरणा है। देवकाली मंडल की संगोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने कहा, डॉ. मुखर्जी का ‘एक देश, एक विधान’ का संकल्प आज जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के साथ साकार हुआ है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मजबूत नेतृत्व का परिणाम है।

    अयोध्या मंडल की संगोष्ठी दर्शन नगर के एक गेस्ट हाउस में हुई। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतीय जनमानस में राष्ट्रवाद की अलख जगाई। उनका विचार आज भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रहा है। पूरा मंडल में ब्लॉक कार्यालय पूरा बाजार में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा, डॉ. मुखर्जी केवल एक नेता नहीं, बल्कि विचारधारा के प्रतीक थे। उनका जीवन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक है।

    रोडवेज पर माल्यापर्ण करने वालों में सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य वासुदेव मौर्या, शक्ति सिंह, शैलेन्द्र कोरी, अरविंद सिंह, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, बालकृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी, शशि प्रताप सिंह, स्वपनिल श्रीवास्तव , अभय सिंह, परमानंद मिश्र, प्रतीक श्रीवास्तव, डा राकेश मणि त्रिपाठी, सुनील तिवारी शास्त्री, इन्द्र भान सिंह, राजेश सिंह, बब्लू मिश्र सहित बड़ी संख्या में पाटी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
    Next Article सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
    shivam kumar

      Related Posts

      सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

      July 6, 2025

      डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल

      July 6, 2025

      छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे

      July 6, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version