Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों का हमला, बीएसएफ जवान घायल
    राज्य

    भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करों का हमला, बीएसएफ जवान घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मादक पदार्थों के साथ पकड़े गए दो तस्कर
    कोलकाता। भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी की एक और कोशिश को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने विफल कर दिया। उत्तर 24 परगना जिले में स्थित सीमा चौकी तराली-1 पर बीएसएफ की 143वीं बटालियन के जवानों ने मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए दो बांग्लादेशी तस्करों को हिरासत में लिया। इस दौरान एक जवान पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया।

    बीएसएफ के अनुसार, यह घटना गुरूवार देर रात लगभग 01:50 बजे की है, जब द्वितीय पाली की अग्रिम चेक पोस्ट पर तैनात एक जवान ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा की ओर तीन से चार संदिग्धों को बैकलोड के साथ बढ़ते हुए देखा। जवान ने तुरंत अपने साथी को अलर्ट किया और संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। चेतावनी देने के बावजूद तस्करों ने न सिर्फ रुकने से इनकार किया, बल्कि पत्थरबाज़ी, गाली-गलौज और टॉर्च लाइट का प्रयोग करते हुए हमला कर दिया।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जवान ने हवा में चेतावनी फायर किया, लेकिन तस्कर और आक्रामक हो गए और पास आकर एक जवान पर धारदार हथियार से वार कर दिया। हमले में जवान के बाएं हाथ में चोट आई है। इसके बाद अन्य जवान मौके पर पहुंच गए। अंधेरे और सीमा से सटे घरों का फायदा उठाकर तस्कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर दो तस्करों को दबोच लिया।

    तस्करों के पास से 10 किलो गांजा, 100 फेंसेडिल की बोतलें और एक तेज धारदार हथियार बरामद किया गया। इसके बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया और बरामद सामग्रियों को जब्त कर लिया गया। पूछताछ के लिए दोनों तस्करों को सीमा चौकी तराली-1 लाया गया है।

    बीएसएफ दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रकार की घटनाएं हमारे जवानों के लिए नई नहीं हैं। जवान हर परिस्थिति में अदम्य साहस और निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी तस्करों द्वारा बार-बार की जा रही घुसपैठ और हमलों को लेकर सीमा पर तैनात बांग्लादेश बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) को कई बार फ्लैग मीटिंग के जरिए सचेत किया गया है। बावजूद इसके बीजीबी की निष्क्रियता के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

    प्रवक्ता ने यह भी स्पष्ट किया कि बीएसएफ किसी भी परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है और तस्करी जैसी गतिविधियों को सख्ती से रोका जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतृणमूल नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव
    Next Article हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
    shivam kumar

      Related Posts

      हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी

      July 11, 2025

      तृणमूल नेता रज्जाक खान की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

      July 11, 2025

      गुजरात के पांच लोगों को पश्चिम बंगाल में अवैध बंधक बनाकर रखने के आरोप में दो गिरफ्तार

      July 11, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • हमने पाकिस्तान में घुसकर नौ ठिकानों को उड़ाया, एक भी नहीं चूका: डोभाल
      • एक देश एक चुनाव पर जेपीसी की बैठक
      • सबसे तेजी से बच्चे पैदा कर रहे मुस्लिम:वर्ल्ड पॉपुलेशन डे पर जानिए चौंकाने वाले आंकड़े, हिंदू आबादी घटी
      • हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है सरकार : मुख्यमंत्री याेगी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version