Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का निधन
    देश

    फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का निधन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। अमिताभ बच्चन की आइकोनिक फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का रविवार सुबह 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह पिछले सात वर्षों से पल्मोनरी फाइब्रोसिस नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें श्रद्धांजलि देने वालाें का तांता लगा है। उनके निधन की पुष्टि उनकी पत्नी ने की है।

    जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध निर्देशक चंद्रा बारोट का इलाज मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में चल रहा था। इससे पहले उन्हें जसलोक अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। वह पिछले 6-7 वर्षों से फेफड़ों की गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे। बढ़ती उम्र के साथ आई शारीरिक परेशानियों ने उन्हें काफी कमजोर कर दिया था। रविवार सुबह उनका निधन हाे गया।

    बाराेटा के निधन की खबर से फिल्म जगत में शाेक की लहर है। फरहान अख्तर ने बाराेट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चंद्रा बारोट की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “यह जानकर बेहद दुख हुआ कि ‘डॉन’ के मूल निर्देशक अब हमारे बीच नहीं रहे। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।” चंद्रा बारोट का जाना हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है।

    उल्लेखनीय है कि ‘डॉन’ जैसी कालजयी फिल्म देने वाले चंद्रा बारोट ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों में बतौर सहायक निर्देशक योगदान भी दिया। उन्होंने मनोज कुमार की फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ के साथ-साथ ‘यादगार’ और ‘रोटी कपड़ा और मकान’ जैसी सामाजिक फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अलावा चंद्रा बारोट ने बंगाली सिनेमा में भी निर्देशन की पारी आजमाई थी, लेकिन जब भी उनसे उनके करियर की पहचान के बारे में पूछा जाता, तो वह बड़े गर्व से कहते थे, “लोग मुझे हमेशा ‘डॉन’ के लिए याद रखेंगे।” उनका ये यकीन अब एक हकीकत बन गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्राइमरी मार्केट में इस सप्ताह 10 आईपीओ की लॉन्चिंग, 3 शेयरों की होगी लिस्टिंग
    Next Article भारतीय सेना को 15 महीने की देरी से 22 जुलाई को मिलेंगे तीन अपाचे हेलीकॉप्टर
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्वदलीय बैठक में रिजिजू ने कहा- सरकार ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार

      July 20, 2025

      भारतीय सेना को 15 महीने की देरी से 22 जुलाई को मिलेंगे तीन अपाचे हेलीकॉप्टर

      July 20, 2025

      बिहार पुलिस चंदन मिश्रा हत्याकांड के मुख्य आरोपितों को आज लायेगी पटना

      July 20, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का मैच रद्द
      • बारिश से बाधित दूसरे एकदिनी में इंग्लैंड ने भारत को 8 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर
      • सर्वदलीय बैठक में रिजिजू ने कहा- सरकार ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार
      • भारतीय सेना को 15 महीने की देरी से 22 जुलाई को मिलेंगे तीन अपाचे हेलीकॉप्टर
      • फिल्म ‘डॉन’ के निर्देशक चंद्रा बारोट का निधन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version