Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»सावण की पहली सोमवार पर बिहार के शिवालयों में उमड़े भक्तगण, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
    राज्य

    सावण की पहली सोमवार पर बिहार के शिवालयों में उमड़े भक्तगण, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Patna: Devotees perform 'abhishek' to Lord Shiva on the first Somwari (Monday) of the holy month of 'Shravan', at a Shiva temple, in Patna, Monday, July 14, 2025. Photo/Aftab Alam Siddiqui
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर बिहार के सभी शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। आज पहली सोमवारी है। धनिष्ठा नक्षत्र, आयुष्मान योग और सौभाग्य योग के साथ संकष्टी गणेश चतुर्थी का उत्तम संयोग बन रहा है। भगवान शिव की पूजा के लिए सुबह से ही शिवालयों में भीड़ देखने को मिल रही है। भक्त ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव, बोलबम के जयकारे लगा रहे हैं।

    विभिन्न शिव मंदिरों में सुबह से भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। समस्तीपुर जिले के विद्यापतिधाम स्थित प्रसिद्ध बालेश्वर स्थान शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मिथिलांचल का देवघर कहे जाने वाले इस धार्मिक स्थल पर सोमवार तड़के सुबह 4 बजे से ही जलाभिषेक की शुरुआत हो गई। शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्रियां चढ़ाकर भगवान शिव से मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।

    वैशाली में स्थित बाबा हरिहर नाथ मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर भक्त सुबह से ही पूजा के लिए पहुंच रहे हैं। क्षद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। इस दौरान भक्त बोल बम और हर-हर महादेव के नारे लगा रहे हैं। भीड़ को देखते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शिव भक्त गंगाजल, दूध, दही, शहद व बेलपत्र से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।

    भागलपुर का सुल्तानगंज शिवभक्तों के आस्था का केंद्र बन गया है। यहां पहली सोमवारी को गंगा घाटों पर जल भरने के लिए श्रद्धालुओं का विशाल हुजूम उमड़ रहा है। देश के विभिन्न कोनों से आए भक्त यहां उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भर रहे हैं। यह जल भरकर भक्त करीब 105 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पर निकल रहे हैं। जिसका गंतव्य देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर है। पूरा वातावरण “बोल बम” के जयघोष से गुंजायमान है। सुल्तानगंज से शुरू होने वाली यह यात्रा, भक्तों की अटूट श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावन माह की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Next Article ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    shivam kumar

      Related Posts

      एंबुलेंस चालकों की मनमानी और शोषण पर विधायक की कड़ी चेतावनी

      December 14, 2025

      एक समय आएगा, जब कांग्रेस के लोग उस समय को कोसेंगे, जब राहुल गांधी पार्टी के नेता थे : शेखावत

      December 14, 2025

      कटिहार में 507 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

      December 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सिडनी आतंकी हमले पर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा– आतंकवाद बर्दाश्त नहीं
      • एंबुलेंस चालकों की मनमानी और शोषण पर विधायक की कड़ी चेतावनी
      • नगर निगम सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी कर रही: सरयू राय
      • एक समय आएगा, जब कांग्रेस के लोग उस समय को कोसेंगे, जब राहुल गांधी पार्टी के नेता थे : शेखावत
      • दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद खराब, राजधानी में एक्यूआई 461
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version