Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पलामू में एनएच कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, एक मजदूर को लगी गोली
    Jharkhand Top News

    पलामू में एनएच कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग, एक मजदूर को लगी गोली

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। एनएच 39 फोरलेन निर्माण स्थल पर शुक्रवार सुबह फायरिंग हुई। एक मजदूर को अपराधियों ने गोली मार दी। पलामू जिले के सतबरवा के रजडेरवा गांव के विक्रम सिंह (30 वर्ष) के पीठ में गोली लगी है। उसे मेदिनीनगर के श्री नारायण मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    घटना मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा में सुबह 5:30 बजे हुई। दो बाइक सवार अपराधी पड़वा की ओर से आए। वे मजदूरों के टेंट के पास रुके और गोली चलाकर फरार हो गए। घटना के समय मजदूर सो रहे थे। गोली की आवाज से सभी की नींद खुली।

    निर्माण कंपनी के अधिकारियों को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया। थाना प्रभारी संतोष गुप्ता घटनास्थल और अस्पताल का जायजा लेने पहुंचे। छानबीन शुरू कर दी है।

    घायल मजदूर ने बताया कि वह टेंट में सड़क की तरफ पीठ करके सो रहा था। अचानक गोली चली। पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी के अनुसार फायरिंग के कारणों की जांच की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी पलामू में फोरलेन साइट पर रंगदारी के लिए अपराधी फायरिंग कर चुके हैं। घटनास्थल जिला मुख्यालय से सटा हुआ है। गोली चलाने की जिम्मेवारी किसी अपराधी गिरोह ने अब तक नहीं ली है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहिला के घर पर फायरिंग, आरोपित सीसीटीवी में पिस्तौल लहराते कैद
    Next Article पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
    shivam kumar

      Related Posts

      बेरोजगार युवाओं के प्रति संवेदनहीन है हेमंत सरकार : बाबूलाल

      July 4, 2025

      मंत्री इरफान अंसारी को मिली जान से मारने की धमकी

      July 4, 2025

      पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के करीबियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

      July 4, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version