Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गुजरातः गंभीरा ब्रिज हादसे में मरने वालों की संख्या 15 तक पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी
    देश

    गुजरातः गंभीरा ब्रिज हादसे में मरने वालों की संख्या 15 तक पहुंची, रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वडोदरा। आणंद और वडोदरा शहर को जोड़ने वाले गंभीरा पुल हादसे में मरने वाले की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। प्रशासन का कहना है कि अभी भी तीन लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नदी में दो और वाहनों के फंसे होने की आशंका है। एक दिन पहले बुधवार सुबह यह हादसा हुआ था।

    कलेक्टर के मुताबिक हादसे की चपेट में आने वाले दो अन्य वाहन जो नदी में गिरने के करीब थे, उन्हें सुरक्षित खींच लिया गया है। वडोदरा (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने बताया कि पुल का 10 से 15 मीटर लंबा स्लैब सुबह भरभरा कर गिर गया।

    उधर, राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि राज्य सरकार ने इस नदी पर नया पुल बनाने की त्वरित मंजूरी दे दी है। इसके लिए 212 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। राज्य सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

    गंभीरा ब्रिज 900 मीटर लंबा है, जिसका उद्घाटन साल 1985 में हुआ था। तीन साल पहले प्रशासन द्वारा इसकी जांच कराई गई थी और उस समय रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बावजूद पुल आवागमन के लिए चालू रखा गया था। बताया जाता है कि नौ दिन पहले भी इसका निरीक्षण किया गया था। वह तो गनीमत रही कि नदी में पानी कम था, अन्यथा हादसे में और लोगों की भी जान जा सकती थी।

    कल देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य चला। नदी में कीचड़ और सिरेमिक टाइल्स से भरे ट्रक को हटाकर वहां खोजबीन की जा रही है। कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी सुबह से लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहकर बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

    देर रात फ्लड लाइट लगाकर यह कार्यवाही की गई। ट्रक खींचने के लिए वायर मंगवाए गए थे। उसे हिटाची मशीन से बांधकर सीधा किया गया, जिससे तीन लोगों के शव बरामद किए गए। शवों को पादरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उनके परिजनों को सौंपा गया।

    इससे पहले देर शाम मिले शवों में से दो की पहचान हो चुकी है, जिनमें एक द्वारका के महेन्द्रभाई पर्वतभाई हथिया और दूसरे आंकलाव के विष्णुभाई रावल शामिल हैं।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा सड़क और भवन विभाग के प्रमुख अभियंता को मौके पर भेजा गया है। पुनम पर्व के कारण माहि नदी में जलप्रवाह बढ़ने से पहले जितना संभव हो सके उतना कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के लिए संपूर्ण प्रशासन पूरी मेहनत से जुटा हुआ है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस विधायक सुब्बा रेड्डी के घर समेत बेंगलुरु में 5 जगहों पर इडी का छापा
    Next Article इंडिया ए पुरुष हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन, आयरलैंड को 6-0 से हराया
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने ‘मराठा सैन्य परिदृश्यों’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर जताई खुशी

      July 12, 2025

      पद्मश्री सानु लामा का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

      July 12, 2025

      प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए

      July 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया
      • एथलेटिक बिलबाओ के गोलकीपर जुलेन एगिरेजाबाला लोन पर वेलेंसिया क्लब में हुए शामिल
      • प्रधानमंत्री ने ‘मराठा सैन्य परिदृश्यों’ को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने पर जताई खुशी
      • पद्मश्री सानु लामा का निधन, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • प्रधानमंत्री ने रोजगार मेले में 51 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version