Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»रावलपिंडी सेंट्रल जेल में कैद इमरान खान ने फूंका आंदोलन का बिगुल
    दुनिया

    रावलपिंडी सेंट्रल जेल में कैद इमरान खान ने फूंका आंदोलन का बिगुल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 9, 2025Updated:July 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लमाबाद। पाकिस्तान की अदियाला जेल (रावलपिंडी सेंट्रल जेल) में लगभग 23 माह से कैद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने शहबाज सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। पीटीआई के अंतरिम अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर अली खान ने कहा कि पार्टी नेता इमरान ने हिम्मत नहीं हारी है। उन्होंने देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। गौहर ने मंगलवार को उनसे अदियाला जेल में मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इमरान खान को जेल की तन्हाई में रखा गया है।

    डॉन अखबार की खबर के अनुसार, बैरिस्टर गौहर अली खान ने कहा कि इमरान खान को 2023 में पांच अगस्त को ही गिरफ्तार किया गया था। अगले माह इस दिन सरकार के खिलाफ आंदोलन का समापन करते हुए पीटीआई बड़ी रैली करेगी। यह कहां होगी, इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि इमरान खान ने अब सरकार के साथ किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया है।

    गौहर के अनुसार, मुलाकात के दौरान पीटीआई संस्थापक इमरान ने कहा, “देश की खातिर, मैंने बार-बार बातचीत की पेशकश की, लेकिन अब बातचीत का समय बीत चुका है। 26वें संविधान संशोधन के बाद अदालतों से न्याय की जो उम्मीद थी, वह पूरी तरह खत्म हो गई है। इसलिए अब देशव्यापी विरोध आंदोलन के अलावा कोई और रास्ता मुल्क को अराजकता के इस दलदल से बाहर नहीं निकाल सकता।”

    उन्होंने कहा, “देशव्यापी आंदोलन की पूरी कार्ययोजना इसी हफ्ते पेश की जाएगी। पांच अगस्त को मेरी अन्यायपूर्ण कैद को दो साल पूरे हो जाएंगे। इसी दिन आंदोलन का समापन होगा। अब किसी से किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं होगी। सिर्फ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन होगा ताकि देश को बलपूर्वक थोपे गए कठपुतली शासकों से मुक्ति मिल सके।”

    अदियाला जेल के बाहर पत्रकारों से बातचीत में बैरिस्टर गोहर ने कहा कि एकांत कारावास में रहते हुए भी खान मानसिक रूप से पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। संस्थापक ने हमें संदेश दिया है-तैयार हो जाओ, जुट जाओ और शांतिपूर्वक लेकिन निडर होकर अपनी आवाज उठाओ।

    पाकिस्तान टुडे अखबार की खबर के अनुसार, इमरान खान की बहन अलीमा खान ने कहा कि इमरान खान ने पीटीआई को मुहर्रम की 10 तारीख के बाद सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का निर्देश दिया है। पार्टी मुहर्रम खत्म होने के बाद आंदोलन की रणनीति का खुलासा करेगी। आंदोलन का नेतृत्व उनके भाई जेल से करेंगे। अलीमा ने दावा किया कि खान को पिछले 10 महीनों से अपने निजी चिकित्सक से मिलने नहीं दिया गया। पीटीआई प्रवक्ता शेख वकास अकरम ने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में प्रांतों और जिलों में प्रदर्शन होंगे। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतुर्किये के विदेशमंत्री इस्लामाबाद पहुंचे
    Next Article तापमान गिरने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में घटा अंतर, ठंड का एहसास
    shivam kumar

      Related Posts

      यूक्रेन ने बेलारूस को दी चेतावनी- एयर डिफेंस सिस्टम हटाओ या कार्रवाई झेलो

      June 21, 2026

      अमेरिका ने इज़राइल से लेबनान में सैन्य कार्रवाई न बढ़ाने को कहा, ईरान वार्ता पर फोकस

      June 21, 2026

      विश्व योग दिवस पर काठमांडू में सामूहिक योग, स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

      June 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तारातला गोदाम हादसा : मैं मदद के लिए चिल्ला रहा था और लोग मोबाइल से रील बना रहे थे
      • 29 जून को होगी केंद्रीय स्वास्थ्य परिषद की अहम बैठक, नड्डा करेंगे अध्यक्षता
      • मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, महिला सिपाही निलंबित
      • तमाड़ में जमीन विवाद ने ली किसान की जान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
      • रांची में 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 5 लाख बच्चों को मिलेगी खुराक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version