Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड के देवघर में बस और ट्रक की टक्कर, छह कांवड़ियों की मौत, 23 घायल
    Jharkhand Top News

    झारखंड के देवघर में बस और ट्रक की टक्कर, छह कांवड़ियों की मौत, 23 घायल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 29, 2025Updated:July 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। झारखंड के देवघर जिले के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया के पास मंगलवार सुबह कांवड़ियों से भरी बस और गैस सिलेंडर लदे ट्रक के बीच भीषण टक्कर में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दुर्घटना में 23 लोग घायल हैं, जिनमें आठ की हालत गंभीर है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है।

    मृतकों में सुभाष तुरी (40) पिता दुखी तुरी निवासी गांव चकरमा थाना मोहनपुर जिला देवघर (बस चालक), दुर्गावती देवी (45) पति गामा धांगर निवासी गांव मतराजी थाना लोकरिया जिला पश्चिम चंपारण, बिहार, सुमन कुमारी (30) पति सुनील कुमार दास निवासी गांव सनोरा थाना पड़ैया जिला गयाजी, बिहार, समदा देवी (40) पति देवकी प्रसाद निवासी गांव तरेगना थाना धनरूआ जिला पटना, बिहार, पीयूष कुमार उर्फ शिवराज (15) पिता सुनील पंडित निवासी गांव महनार जिला वैशाली, बिहार और बिहार के ही पटना जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र के तरेगना गांव निवासी देवकी प्रसाद शामिल हैं। देवकी प्रसाद की एम्स ले जाने के क्रम में मौत हो गयी।

    एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि दुर्घटना में छह लोगों की मौत हुई है। कुल 23 लोग घायल हैं। इनमें आठ की हालत गंभीर है।

    देवघर एसडीओ रवि कुमार ने बताया कि श्रद्धालु देवघर के बाबा धाम मंदिर से दर्शन कर बासुकिनाथ धाम जा रहे थे। इसी बीच सुबह करीब साढ़े पांच बजे चालक को झपकी आयी और बस अनियंत्रित होकर गैस सिलेंडर लदे एक ट्रक से जा टकरायी। इसके बाद बस कुछ दूर आगे गयी और ईंट रखे ढेर से टकरा गयी। हादसे में अबतक छह लोगों की मौत हुई है। 23 लोग घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों का इलाज एम्स में चल रहा है। अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

    राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने जताया दुख
    राज्यपाल संतोष गंगवार ने बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर शोक जताया है। सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने कहा कि देवघर से बासुकीनाथ जा रही कांवड़ियों की बस दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं तथा बाबा भोलेनाथ से घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आज सुबह देवघर के मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास बस दुर्घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु की अत्यंत दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य के साथ घायलों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। बाबा बैद्यनाथ दुर्घटना में मरने वाले श्रद्धालुओं की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

    18 श्रद्धालुओं की मौत का दावा
    वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और सांसद निशिकांत दुबे ने 18 श्रद्धालुओं के मारे जाने का दावा करते हुए दुर्घटना पर दुख जताया है। मरांडी ने एक्स पर लिखा कि देवघर-बासुकीनाथ मुख्य सड़क पर हुए भीषण सड़क हादसे में 18 कांवरियों के मृत्यु की दुखद घटना से मन अत्यंत व्यथित है। जिला प्रशासन दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करे। बाबा बैद्यनाथ दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति दें। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

    गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे ने एक्स पर लिखा, ”मेरे लोकसभा के देवघर में सावन मास में कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बाबा बैद्यनाथ जी उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्रामीण क्षेत्रों के लिए परेशानी का सबब बनी बारिश, कई कच्चे मकान गिरे
    Next Article डाकघर घोटाला: पीड़ितों को तीन माह में लौटाई जाएगी राशि
    shivam kumar

      Related Posts

      बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद

      July 29, 2025

      बैद्यनाथ धाम में अबतक 33.11 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 29, 2025

      दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए भाजपा हुई सक्रिय

      July 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version