Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ट्रंप का मुकदमा लड़ने वाले वकील एमिल बोव बनेंगे जज, सीनेट की मंजूरी
    दुनिया

    ट्रंप का मुकदमा लड़ने वाले वकील एमिल बोव बनेंगे जज, सीनेट की मंजूरी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। अमेरिकी न्याय विभाग के अधिकारी एमिल बोव के संघीय अपील अदालत के न्यायाधीश बनने का रास्ता साफ हो गया। सीनेट ने मंगलवार को मंजूरी प्रदान कर दी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 28 मई को एमिल बोव को संघीय अपील अदालत के न्यायाधीश के रूप में नामित करने की घोषणा की थी। बोव जाने-माने वकील हैं। उन्होंने एक पोर्न स्टार को पैसे देकर चुप रहने के आपराधिक आरोपों में दोषी ठहराए जाने के बाद मुकदमे में ट्रंप का बचाव किया था।

    सीबीएस न्यूज चैनल की खबर के अनुसार, सीनेट की मंजूरी के साथ ही बोव के अमेरिकी अपीलीय न्यायालय में आजीवन नियुक्ति की पुष्टि हो गई। उच्च सदन ने फिलाडेल्फिया स्थित तीसरे सर्किट के लिए अमेरिकी अपीलीय न्यायालय में बोव के नामांकन को 50-49 मतों से हरी झंडी दी। मेन की रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कॉलिन्स और अलास्का की लिसा मुर्कोव्स्की ने सभी डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर बोव के नामांकन के विरोध में मतदान किया।

    आयोवा के रिपब्लिकन सीनेटर और सीनेट न्यायपालिका समिति के अध्यक्ष चक ग्रासली ने मतदान से पहले कहा, “बोव की कानूनी पृष्ठभूमि मजबूत है। उन्होंने देश की सम्मानजनक सेवा की है। मेरा मानना है कि वह मेहनती, सक्षम और निष्पक्ष न्यायविद होंगे।” कहा जा रहा है कि बोव अब तक ट्रंप के सबसे विवादास्पद न्यायिक चयनकर्ता के रूप में उभरे हैं। कई पूर्व न्यायाधीशों, अभियोजकों और न्याय विभाग के कुछ कर्मचारियों ने सीनेटरों से उनके नामांकन को अस्वीकार करने का आग्रह किया था। इस महीने की शुरुआत में पैनल ने उनके नामांकन को आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया था। इस दौरान पैनल में शामिल सभी डेमोक्रेट विरोध जताते हुए बैठक से बाहर चले गए थे।

    बोव की गिनती ऐसे वकीलों में होती है जिन्होंने राष्ट्रपति के आपराधिक मामलों में उनका प्रतिनिधित्व किया। ट्रंप ने अपने कार्यकाल में उन्हें न्याय विभाग में उप अटॉर्नी जनरल के रूप में शामिल किया। बोव ने शुरुआती नियुक्ति में कुछ समय के लिए कार्यवाहक उप अटॉर्नी जनरल के रूप में भी काम किया। बोव उस विवाद के केंद्र में भी रहे जिसमें न्याय विभाग ने आव्रजन प्रवर्तन में सहयोग के बदले न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स के खिलाफ मुकदमा वापस लेने का फैसला किया। इस फैसले से नाराज कई अभियोजकों ने इस्तीफा दे दिया और कहा कि यह लेन-देन जैसा प्रतीत होता है। बोव ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

    बोव पर न्याय विभाग के एक बर्खास्त वकील ने अनैतिक आचरण के आरोप भी लगाए। वकील एरेज रेवेनी का दावा है कि बोव ने सुझाव दिया था कि प्रशासन को युद्धकालीन विदेशी शत्रु अधिनियम के तहत प्रवासियों को निकालने के प्रशासन के प्रयासों से संबंधित अदालती आदेशों की अनदेखी करनी चाहिए।

    डोनाल्ड ट्रंप ने 28 मई को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर घोषणा की थी कि उन्होंने डिप्टी अटॉर्नी जनरल बोव को फिलाडेल्फिया स्थित तीसरे अमेरिकी सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में आजीवन न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है। ट्रंप ने लिखा था, “वह न्याय के हथियारीकरण को समाप्त करेंगे। कानून के शासन को बहाल करेंगे और अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह करेंगे। एमिल बोव आपको कभी निराश नहीं करेंगे।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबलूचिस्तान में बीएलएफ के हमले में तीन मेजर ढेर, खैबर पख्तूनवा में सेना ने चार आतंकी मारे
    Next Article ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब भी बैन, अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले से है पाबंदी
    shivam kumar

      Related Posts

      नेपाल की ओली कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी

      July 31, 2025

      ट्रंप ने गिराया ब्राजील पर टैरिफ बम, पहले दी धमकी, अब 50 फीसदी टैक्स लगाने का किया ऐलान

      July 31, 2025

      कमला हैरिस कैलिफोर्निया के गवर्नर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी

      July 31, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version