Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
    स्पोर्ट्स

    मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मैनचेस्टर। इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में जब टीम इंडिया पारी की हार के खतरे से जूझ रही थी, तब शुभमन गिल और केएल राहुल ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को फिर से मुकाबले में वापस ला खड़ा किया। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं, लेकिन अब भी 137 रन पीछे है।

    चौथे दिन की शुरुआत इंग्लैंड ने 544/7 से की और अपनी पहली पारी को 669 रन पर समेटा। कप्तान बेन स्टोक्स (141) ने टेस्ट करियर का 14वां शतक लगाया और 5 विकेट भी लिए। वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के पांचवें कप्तान बन गए हैं। स्टोक्स और ब्रायडन कार्स (47) की साझेदारी ने भारत पर दबाव और बढ़ा दिया।

    भारत की ओर से रविंद्र जडेजा को चार विकेट मिले, जबकि जसप्रीत बुमराह और वाशिंगटन सुंदर को दो-दो सफलता मिली। वहीं, अंशुल कम्बोज और मो. सिराज ने एक-एक विकेट चटकाए।

    भारत को पहली पारी में इंग्लैंड से 311 रनों का दबाव झेलना पड़ा। दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही, पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल शून्य पर आउट हुए और उनके तुरंत बाद साई सुदर्शन गोल्डन डक का शिकार बने। पहले ओवर में टीम का खाता भी नहीं खुला और उसके दो विकेट गिर गए थे। ऐसे समय में कप्तान शुभमन गिल को चौथे नंबर की बजाय पहले ही ओवर में बल्लेबाजी के लिए आना पड़ा। उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों के बीच अब तक नाबाद 174 रनों की साझेदारी हो चुकी है। स्टंप्स तक राहुल 87 और गिल 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

    हालांकि गिल-राहुल की साझेदारी ने टीम इंडिया को राहत दी है, लेकिन अब भी भारत 137 रन पीछे है। अगर शेष बल्लेबाज टीम को इस घाटे से बाहर नहीं निकाल पाए, तो भारत को पारी की हार झेलनी पड़ सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
    Next Article फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
    shivam kumar

      Related Posts

      फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया

      July 27, 2025

      भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई

      July 26, 2025

      टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा

      July 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version